फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi ganga ghat return in own culture after pm modi visit

मोदी-मैक्रों का सत्कार उत्सव बीता, काशी के घाटों पर लौटी पुरानी रंगत

Wed, 14 Mar 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Mar 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
varanasi ganga ghat return in own culture after pm modi visit
दुकानें सजीं, दशाश्वमेध घाट पर धार्मिक क्रियाकलाप जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
वीआईपी चले गए, सत्कार उत्सव बीत गया। मंगलवार को घाटों पर जिंदगी फिर पुराने ढर्रे पर आ गई। एक दिन की पाबंदी के बीच उत्सव की चर्चा हुई और काशी का हर घाट अपने पुराने स्वरूप में आ गया। महादेव की नगरी की खासियत ही यही है, बनारस यही है। यहां जिंदगी सुस्ताना जानती ही नहीं, बैरिकेडिंग हटते ही पुरानी रौ में दौड़ पड़ती है। 
विज्ञापन


मंगलवार को घाटों का नजारा देखकर यकीन करना मुश्किल था कि एक दिन पहले ही यहां प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति का भव्य स्वागत समारोह हुआ था। यहां की जिंदगानी अपने पुराने फक्कड़ अंदाज में थी। दशाश्वमेध घाट पर दुकानें सज गई थीं।
विज्ञापन


सीढ़ियों पर भिखारी अपनी पुरानी जगह ठसककर बैठ गए थे। हाथ में बिंदी, पत्थरों, मोतियों की माला लिए बच्चों की टोली टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलते हुए निकल पड़ी। घाटों पर धार्मिक क्रियाकलाप जोरों पर दिखे। पंडे-पुजारी मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से यजमानों का तिलक कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ सीढ़ियों पर जोड़ों में सकुचाती दुलहनें पतियों के साथ गंगा पूजन कर रही थीं। मेहमानों की आवभगत के चलते सोमवार को यहां गंगा पूजन नहीं हो पाया था। यही वजह थी कि मंगलवार को उनकी ही संख्या ज्यादा थी। हरिश्चंद्र घाट पर चिता जल रही थी।

पास ही घाट पर धोबी कतारबद्ध कपड़े धो-सुखा रहे थे। भैंसों को भी कई दिनों बाद गंगा में नहाने का मौका मिला। जिस चेत सिंह घाट पर बौद्ध अनुयायियों ने शांति का संदेश के प्रतीक के रूप में प्रार्थना व बौद्ध के उपदेश का मंचन किया, वह घाट दूसरे दिन भी शांत था। 

ऐसा नहीं था कि अतिथि सत्कार के निशान घाट पर नहीं थे। कई जगह फूलों की माला सजी थी तो कहीं पताकाएं। लोग वहां सेल्फी लेने की होड़ में थे। सड़कों पर कल तक लगे गमले, मोदी-मैक्रों के कटआउट भले हटा दिए गए हों लेकिन तुलसी घाट पर अतिथियों का कटआउट उसी शान से खड़ा था।


अस्सी घाट पर फूलों की माला तो सजी थी, रंगोली के रंग बिखर गए थे। दूर गंगा का दूसरा किनारा उनको देख रहा था। वहां लगे दोनों देशों के झंडे हट गए थे, जैसे आभूषण निकालने के बाद रेती अपनी सादगी दिखा रही हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed