फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Fraud 17 lakh under pretext supplying solar panels perpetrator posed company agent and shared GSTN

वाराणसी: सोलर पैनल आपूर्ति के नाम पर 17.90 लाख की ठगी, कंपनी का एजेंट बनकर की बातचीत; भेजा जीएसटीएन

Thu, 22 Oct 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 22 Oct 2026 06:00 AM IST
सार

सोलर पैनल आपूर्ति के नाम पर व्यवसायी से 17.90 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कंपनी का प्रतिनिधि और सेल्स मैनेजर बनकर फर्जी जीएसटीएन प्रमाणपत्र व प्रोफार्मा इनवॉइस भेजा। भुगतान के बाद पैनल नहीं पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Varanasi Fraud 17 lakh under pretext supplying solar panels perpetrator posed company agent and shared GSTN
आरोपियों ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि और सेल्स मैनेजर बताकर पीड़ित का भरोसा जीता। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सोलर पैनल की आपूर्ति का झांसा देकर साइबर ठगों ने वाराणसी के एक व्यवसायी से 17 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि और सेल्स मैनेजर बताकर पीड़ित का भरोसा जीता। व्हाट्सएप पर कंपनी का जीएसटीएन प्रमाणपत्र और प्रोफार्मा इनवॉइस भेजकर भुगतान कराया। रकम मिलने के बाद भी सोलर पैनल की आपूर्ति नहीं की गई। पीड़ित ने सोमवार रात साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन रोड स्थित खजुरी निवासी व्यवसायी सेराज अहमद ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को अथर्व नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था। उसने खुद को सनरूट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताते हुए सोलर पैनल की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया। बातचीत के दौरान उसने व्हाट्सएप पर कंपनी का जीएसटीएन प्रमाणपत्र भी भेजा। दस्तावेज देखकर व्यवसायी को कंपनी पर भरोसा हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद तीन अगस्त 2026 को सरफराज नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने खुद को कंपनी का सेल्स मैनेजर बताया और व्यवसायी की फर्म के नाम से प्रोफार्मा इनवॉइस भेजा। दस्तावेजों को वास्तविक मानकर सेराज अहमद ने अपनी फर्म के एचडीएफसी बैंक खाते से भुगतान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरबीएल बैंक और सीएसबी बैंक के खातों में अलग-अलग किस्तों में कुल 17 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।

व्यवसायी के अनुसार, पांच अगस्त, सात अगस्त, आठ अगस्त और 18 अगस्त 2026 को रकम भेजी गई थी। भुगतान के बाद डेढ़ से दो महीने बीत गए, लेकिन सोलर पैनल की आपूर्ति नहीं हुई। इस दौरान संबंधित लोग लगातार सामान भेजने का आश्वासन देते रहे। बाद में ठगी का संदेह होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ठगों ने मुंबई के पते पर दर्ज फर्जी जीएसटीएन का इस्तेमाल किया। प्रोफार्मा इनवॉइस के जरिए भुगतान कराकर व्यवसायी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन का विवरण और संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed