{"_id":"5f7706d68ebc3e74f561f645","slug":"varanasi-four-streams-that-enter-the-house-and-rob-the-businessman-s-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी से लूट करने वाले चार आरोपी सलाखों के पीछे, आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी से लूट करने वाले चार आरोपी सलाखों के पीछे, आभूषण बरामद
Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की सिगरा पुलिस ने लूट करने वाले तीन लुटेरों के साथ लूट का आभूषण खरीदने वाले एक सोनार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एसपी सिटी विकासचंद्र त्रिपाठी ने सिगरा थाने पर प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से कान का झुमका, नाक की नथुनी, सोने की अंगूठी, 12 बोर का तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकासचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बीते 22 सितंबर को सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित एक लॉन के सामने रहने वाले व्यापारी की पत्नी से बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर लूट की गई थी। बदमाशों ने महिला को असलहे से आतंकित कर झुमका, अंगूठी और नाक की नथुनी लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
सिगरा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए लूट करने वाले बदमाशों की शिनाख्त कर प्रह्लाद घाट निवासी वैभव गुप्ता उर्फ सोनू, चौहट्टा निवासी मोहम्मद आजम, घसियारी टोला निवासी सूरज नगर उर्फ मोमो वाला और घुघरानी गली, दालमंडी निवासी सोनार महमूद आलम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी वैभव गुप्ता सोनू ने बताया कि वह एसी फ्रिज बनाने का काम करता है। कुछ दिनों पहले वह एसी बनाने के लिए व्यापारी के घर गया था। इस बीच उसने अपने साथियों के साथ मिल कर वहां लूट की योजना बनाई।
वैभव और आजम के निशानदेही पर लूट के आभूषण को सोनार महमूद आलम के दुकान से बरामद किया गया। वहीं सूत्रों की मानें तो इस मामले में सिगरा पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन थाने से दो युवकों को छोड़ दिया गया। हालांकि इस मामले पर सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष ओझा कुछ भी करने को तैयार नहीं है।
वैभव और आजम के निशानदेही पर लूट के आभूषण को सोनार महमूद आलम के दुकान से बरामद किया गया। वहीं सूत्रों की मानें तो इस मामले में सिगरा पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन थाने से दो युवकों को छोड़ दिया गया। हालांकि इस मामले पर सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष ओझा कुछ भी करने को तैयार नहीं है।