फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Four dead, including staff nurse from Corona, 209 patients found

वाराणसी: कोरोना से स्टाफ नर्स समेत चार की मौत,  बीएचयू, सेंट्रल जेल सहित अन्य जगहों से मिले 209 मरीज

Thu, 03 Sep 2020 11:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 03 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Four dead, including staff nurse from Corona, 209 patients found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स सती शर्मा (51) की गुरुवार को कोरोना से मौत होने के बाद अस्पताल से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि स्टाफ नर्स के बेटे की कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनका इलाज चल रहा था और स्टाफ नर्स को भी कोरोना से ग्रसित थीं।

विज्ञापन


बीएचयू में भर्ती  फुलवरिया  निवासी 76 वर्षीय पुरुष और भगवानपुर लंका निवासी 53 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। कनकपुर पिंडरा निवासी 81 वर्षीय पुरुष दीनदयाल अस्पताल में मौत हुई। बताया कि गुरुवार को 
विज्ञापन

डीएम आफिस, डीएम कैंप आफिस, बीएचयू, सेंट्रल जेल सहित अन्य जगहों से 209 मरीज मिले हैं।

नए मरीज मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 85 51 हो गई है इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले 77 और अस्पतालों में भर्ती चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल 8551 में 6547 डिस्चार्ज, 147 की मौत के बाद 1857 एक्टिव केस रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले मरीज

सीएमओ ने बताया कि नए मरीजों में मातापुरम कॉलोनी रघुनाथपुर डीएलडब्ल्यू, गायत्री नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, चांदूआ छिट्टुपुर, पहाड़िया, इंदिरा नगर, सेंट्रल जेल गंगापुर, रथयात्रा, स्वास्तिक टावर, यूपी कॉलेज कैंपस, पुलिस लाइन ,न्यू कॉलोनी, गणेशपुरी कॉलोनी सुसुवाही, आदमपुर, इंदिरा नगर कॉलोनी शिवपुर में मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांडेयपुर,गंगापुर,लंका, पंचकोशी डीएम ऑफिस, डीएम कैम्प ऑफिस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



इसके अलावा  डीएलडब्ल्यू, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा,न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, अवसान गंज बाकरगंज बीएचयू, घसियारी टोला,स्वस्तिक  गार्डेनिया वाराणसी ,रथयात्रा, गुरुधाम कॉलोनी, मेडविन हॉस्पिटल, कचहरी सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में भी मरीज मिले हैं। जबकि डीएलडब्ल्यू लॉट सरैया, अपेक्स हॉस्पिटल, लेडी डॉक्टर हॉस्टल बीएचयू और मकबूल आलम रोड पर भी मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed