{"_id":"662d4262f032043ac809d38d","slug":"varanasi-forecast-update-hot-sun-and-heat-wave-for-next-four-days-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: दिन में तीखी धूप से बेचैनी, रात में भी राहत नहीं; जानें- अगले चार दिन के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: दिन में तीखी धूप से बेचैनी, रात में भी राहत नहीं; जानें- अगले चार दिन के मौसम का हाल
Sat, 27 Apr 2024 11:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:53 PM IST
सार
काशीवासियों को भीषण गर्मी खूब सता रही है। दिन में गर्म हवाओं और कड़कड़ाती धूप लोगों का हाल बेहाल कर रही है। बादलों की आवाजाही से पारा में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Varanasi Weather News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुबह से ही तीखी धूप हो रही है। दिन में गर्म पछुआ हवाएं भी चल रही है। इस कारण लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। मौसम के ज्यादा गर्म होने की वजह से रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि शनिवार को थोड़े बहुत बादल भी दिखे और हवा में कुछ नमी भी रही। इसका असर तापमान पर देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम का उलटफेर जारी है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह के भीतर दो बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्मी भी कम होने का नाम नही ले रही है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, पहले से बीमार लोगों को हो रही है। दिन में उमस अधिक होने से बेचैनी भी ज्यादा महसूस होने लगी है। इस बीच शनिवार को सुबह 7 बजे तक थोड़े बादल दिख रहे थे लेकिन इसके बाद पछुआ हवाएं चलनी शुरू हुई तो बादल छट गए और धूप तेज हो गई। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी गंगा घाटों पर आवाजाही कम दिखी।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव की अगर बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 42.2 रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान औसत से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन चार दिन तक गर्म हवाओं के चलने और तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं।
विज्ञापन