फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi football team leaves for New Delhi for the 65th Subroto Cup.

Varanasi News: 65वें सुब्रतो कप के लिए वाराणसी की फुटबॉल टीम नई दिल्ली रवाना

Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Varanasi football team leaves for New Delhi for the 65th Subroto Cup.
विकास इंटर कॉलेज टीम 65वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रविवार को नई दिल्ली रवाना हो गई। प्रतियोगिता 15 सितंबर से शुरू होगी। एयरफोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में सात राष्ट्रीय और तीन प्रादेशिक स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए टीम की कमान औसाफ अली खान को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वाराणसी की आदर्श सेवा विद्यालय की टीम ने 1977 और 1989 में खिताब जीत शहर का नाम रोशन किया था। अब 34 साल बाद विकास इंटर कॉलेज की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने टीम की अग्रिम पंक्ति और रक्षा पंक्ति को मजबूत बताया। टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुब्रतो कप का इतिहास

सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का यह 65वां संस्करण है। इसकी शुरुआत वर्ष 1960 में एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रूप में हुई थी।भारतीय वायु सेना की ओर से कराई जाने वाली यह प्रतियोगिता 1997 तक राष्ट्रीय स्तर की थी। 1998 से सुब्रतो कप को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का दर्जा मिला। प्रतियोगिता में जोन, जिला, मंडल, प्रादेशिक के खिलाड़ियों को मौका मिलता है। अंत में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed