{"_id":"68b02e21ce1fa39d040c31bd","slug":"varanasi-football-league-football-nursery-won-4-2-with-iqra-decisive-goal-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल लीग: इकरा के निर्णायक गोल से फुटबॉल नर्सरी 4-2 से जीती, कंदवा ने जलालीपट्टी को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल लीग: इकरा के निर्णायक गोल से फुटबॉल नर्सरी 4-2 से जीती, कंदवा ने जलालीपट्टी को 3-0 से हराया
Thu, 28 Aug 2025 03:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 28 Aug 2025 03:53 PM IST
सार
Varanasi News: बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन दो फाइनल मुकाबले हुए। इसमें कंदवा क्लब और फुटबॉल नर्सरी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेका में खेली जा रही बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन दो फाइनल मुकाबले हुए। इसमें कंदवा क्लब और फुटबॉल नर्सरी की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की। अंडर 15 बालिका वर्ग के मैच के पेनल्टी शूटआउट में इकरा के निर्णायक गोल से फुटबॉल नर्सरी ने पहाड़ी गांव की टीम 4-2 हराकर जीत हासिल की। वहीं अंडर 12 बालक वर्ग में कंदवा क्लब ने जलालीपट्टी एफसी को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
दिन का पहला और फाइनल मैच कंदवा क्लब और जलाली पट्टी एफसी के बीच खेला गया। कंदवा की तरफ से लक्की ने मैच का पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद अंशु कुमार ने शानदार गोल करके बढ़त को 2-0 कर दिया। कंदवा के पृथ्वीराज ने एक और गोल मारकर अपनी टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।
विज्ञापन
जलालीपट्टी एफसी की टीम के राज ने अपनी टीम के लिए पहला और एकमात्र गोल किया। जिससे मैच का स्कोर 3-1 हो गया। निर्धारित समय तक यही स्कोर रहा और कंदवा क्लब ने यह मैच जीतकर बालक वर्ग अंडर-12 की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।दूसरा फाइनल मैच फुटबॉल नर्सरी और पहाड़ी गांव की बालिकाओं के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; IMS BHU: आईएमएस बीएचयू में निजी संस्था चलाएगी आईवीएफ सेंटर, ईओआई के तहत मांगे गए हैं आवेदन
फुटबॉल नर्सरी की अंशिका यादव ने पहला गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं मैच के अंतिम समय में पहाड़ी गांव की खुशी ने गोल मारकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी की सेमेस्टर परीक्षा छूटी तो छात्र-छात्राओं को दो दिन बाद फिर मिलेगा मौका, यहां पढ़ें- शेड्यूल
पेनल्टी शूटआउट में फुटबॉल नर्सरी की रिद्धिमा, आंशिक और सौम्या ने गोल किए। वहीं मैच का निर्णायक गोल गोलकीपर इकरा ने किया। पहाड़ी गांव की तरफ से सिया और खुशी ने गोल किए। इस तरह फुटबॉल नर्सरी ने 4-2 के स्कोर के साथ फाइनल मैच जीत लिया। मैच की बेस्ट प्लेयर का खिताब गोलकीपर इकरा को दिया गया। मुख्य अतिथि भी प्रमोद कुमार सिंह और संजय सिंह रहे।
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी की सेमेस्टर परीक्षा छूटी तो छात्र-छात्राओं को दो दिन बाद फिर मिलेगा मौका, यहां पढ़ें- शेड्यूल
पेनल्टी शूटआउट में फुटबॉल नर्सरी की रिद्धिमा, आंशिक और सौम्या ने गोल किए। वहीं मैच का निर्णायक गोल गोलकीपर इकरा ने किया। पहाड़ी गांव की तरफ से सिया और खुशी ने गोल किए। इस तरह फुटबॉल नर्सरी ने 4-2 के स्कोर के साथ फाइनल मैच जीत लिया। मैच की बेस्ट प्लेयर का खिताब गोलकीपर इकरा को दिया गया। मुख्य अतिथि भी प्रमोद कुमार सिंह और संजय सिंह रहे।