फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU misses semester exam students will get another chance after two days in varanasi

IIT BHU: आईआईटी की सेमेस्टर परीक्षा छूटी तो छात्र-छात्राओं को दो दिन बाद फिर मिलेगा मौका, यहां पढ़ें- शेड्यूल

Thu, 28 Aug 2025 03:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Aug 2025 03:31 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के सत्र 2025-26 के अनुसार तीन से नौ सितंबर तक मिड टर्म परीक्षा होगी। 16 सितंबर को इसका रिजल्ट जारी होगा। 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक अंतर सेमेस्टर अवकाश होगा।

विज्ञापन
IIT BHU misses semester exam students will get another chance after two days in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में बीटेक के नए बैच की कक्षाएं करीब 90 से ज्यादा दिनों तक चलेंगी। इसके बाद सेमेस्टर परीक्षा होगी। यदि किसी की सेमेस्टर परीक्षा छूट गई तो दो दिन बाद छात्र-छात्राओं को फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


बीटेक पहले सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 25 नवंबर तक कुल 15 दिन चलेगी। वहीं, किसी वजह से कोई हिस्सा नहीं ले पाया तो दो दिन के बाद उन्हें 27 नवंबर से एक दिसंबर तक मेकअप एग्जामिनेशन का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के सत्र 2025-26 के अनुसार तीन से नौ सितंबर तक मिड टर्म परीक्षा होगी। 16 सितंबर को इसका रिजल्ट जारी होगा। 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक अंतर सेमेस्टर अवकाश होगा। एमटेक, एमफार्मा, एमएससी, 8वें सेमेस्टर के बाद आईडीडी और पीएचडी कोर्स के लिए कोई अंतर-सेमेस्टर अवकाश और सेमेस्टर अवकाश नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिसंबर को आएगा रिजल्ट और ग्रेड

10 से 12 अक्तूबर तक वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम स्पर्धा इवेंट चलेगा। इस दौरान पूरी कक्षाएं सस्पेंड रहेंगी। वहीं, 13 अक्तूबर से पांच नवंबर तक कक्षाएं चलेंगी। फिर छह नवंबर से बंद होंगी। 

तीन दिन की तैयारी के बाद 10 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक सेमेस्टर परीक्षा होगी। चार दिसंबर तक ग्रेड अपलोड कर 10 दिसंबर को सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। सर्दियों की छुट्टी 26 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच होगी। 

इसे भी पढ़ें; परेशानी: काशी में दो खेल हॉस्टल, छह प्रशिक्षक, हर साल लाखों रुपये खर्च फिर भी ट्रॉफी नहीं जीत पा रहीं टीमें    

11 दिसंबर को सम सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 18 दिसंबर को फिजिकल रजिस्ट्रेशन और 19 दिसंबर से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। समय बीत जाने के बाद सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने पर हर दिन का 500 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed