फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi flyover accident high level enquiry start

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे की जांच शुरू, सस्पेंड चार अफसरों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 16 May 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 May 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Varanasi flyover accident high level enquiry start
मौके पर पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मंगलवार शाम हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे की जांच बुधवार सुबह से शुरू हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। ड्रोन से फोटोग्राफी कराई गई है। घटना को लेकर केंद्र से लेकर यूपी सरकार एक्शन में है।  
विज्ञापन


पीएमओ लगातार घटना को लेकर अपडेट ले रहा है वहीं सीएम योगी खुद पूरे हादसे को लेकर गंभीर है। हादसे की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी थी। वो खुद मंगलवार की रात वाराणसी पहुंचे और घटना के कारणों की जांच की। 
विज्ञापन


जांच कमेटी मंगलवार देर रात ही शहर में आ गई थी। इधर, बुधवार सुबह वाराणसी के सिगरा थाने में सस्पेंड अफसरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिगरा इंस्पेक्टर की तहरीर पर सिगरा थाने में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक, पर्यवेक्षण अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार शाम ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया था। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने जांच दल से 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि जांच में कई अफसरों पर गाज गिरनी तय है।  

आपको बता दें कि निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता न बरतने, ट्रैफिक वालेंटियर्स को तैनात न करने, अराजकतापूर्ण तरीके से कार्य करने के आरोप में 19 फरवरी को सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद सिगरा पुलिस ने कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। वहीं सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने मुकदमे को हल्के ढंग से लेते हुए लापरवाह तरीके से निर्माण कार्य जारी रखा।

पोस्टमार्टम हाउस पर उमड़ी भीड़

Varanasi flyover accident high level enquiry start
बुधवार सुबह बीएचयू अस्पताल के मोर्चरी के बाहर मृतकों के परिजनों समेत कई दलों के नेता पहुंचे। नगर आयुक्त और डीएम सबसे पहले अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी के बाहर का दृश्य काफी भयावह था। लोग रो रहे थे तो कोई उन्हें ढाढस बंधा रहा था।

वाराणसी डीएम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शवों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सरकारी व्यवस्था की गई थी। दो वर्ष के बाद यह ऐसा पहला मौका था जब एक साथ 15 शवों का पोस्टमार्टम हुआ।  

इसके पहले 2016 में हुए राजघाट भगदड़ में 25 और उसके बाद पितरकुंडा में पटाका के गोदाम में विस्फोट होने पर आधा दर्जन शव का पोस्टमार्टम हुआ था। इधर जिस सड़क पर हादसा हुआ उसे बंद कर दिया गया है।

मलबा अभी भी हटाया जा रहा है। रूट डायवर्जन के कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर, घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक पुलिस का पहरा है। हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर वाराणसी पहुंच चुके हैं।

कार्रवाई कर देते तो शायद नहीं होता हादसा

Varanasi flyover accident high level enquiry start
लापरवाह पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी कभी सेतु निगम से नहीं पूछा कि क्यों उपेक्षापूर्ण तरीके से निर्माण करा कर राहगीरों की जान को रोजाना खतरे में डाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सेतु निगम के खिलाफ कभी कार्रवाई की संस्तुति भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को नहीं की गई।

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने इस साल जनवरी से फरवरी के बीच चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का तीन बार निरीक्षण किया था। एसएसपी ने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को कहा था कि लहरतारा से अंधरापुल के बीच 30 ट्रैफिक वालंटियर्स तैनात किए जाएं। प्रोटेक्शन वॉल को और अंदर की ओर किया जाए। निर्माण कार्य ऐसे हो कि जाम न लगे और मलबा तत्काल हटा लिया जाया करे।  

तीन बार की ताकीद के बाद भी जब सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक पर असर नहीं पड़ा तो एसएसपी ने सिगरा थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने कभी दोबारा झांक कर सेतु निगम के कामकाज के तौर-तरीके का जायजा नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed