{"_id":"673f744e9cf270fbc902ac13","slug":"varanasi-flight-arrived-three-four-hours-late-passengers-upset-two-cancelled-problems-low-visibility-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : तीन से चार घंटे की देरी से पहुंचा विमान, यात्री परेशान, दो निरस्त; दृश्यता कम होने से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : तीन से चार घंटे की देरी से पहुंचा विमान, यात्री परेशान, दो निरस्त; दृश्यता कम होने से मुसीबत
Thu, 21 Nov 2024 11:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:26 PM IST
सार
Varanasi News : विमान के निरस्त और देरी होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग एक-दूसरे से विमान के आने का हाल जानते रहे। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट पर बंगलूरू से आने वाले आकाशा एयरलाइंस व एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान निरस्त रहा।
विज्ञापन
दृश्यता कम होने से बढ़ी दिक्कत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में खराबी के कारण रनवे पर दृश्यता सामान्य न होने की वजह से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को देश के अन्य शहरों से आने वाले छह विमान विलंबित रहे। इस वजह से कई विमान तीन से चार घंटे की देरी से पहुंचे। इसके अलावा दो को निरस्त करना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इंडिगो का विमान 6ई 2211 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर वाराणसी 6:10 बजे पहुंचती है। वह निर्धारित समय 3.45 मिनट की देरी से सुबह 9:55 बजे पहुंचा। इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 371 मुंबई से अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर वाराणसी सुबह 6:30 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
अपने निर्धारित समय की बजाय यह विमान सुबह 10:20 बजे वाराणसी पहुंचा। आकाशा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 14 21 बेंगलुरु से अपने निर्धारित समय से उड़ान वाराणसी सुबह 9:55 बजे पहुंचता है, रनवे पर दृश्यता सामान्य न होने की वजह से यह सुबह 11 बजे पहुंची।
विज्ञापन
इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6 ई 582 खजुराहो से अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर सुबह 11:55 बजे की जगह दोपहर 2:25 बजे वाराणसी पहुंची। अकासा एयरलाइंस की विमान संख्या क्यूपी 1612 बेगलुरु से अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर शाम 17:50 बजे से 20 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। वाराणसी एयरपोर्ट पर बंगलूरू से आने वाले आकाशा एयरलाइंस व एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान निरस्त रहा।