फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Five new five star hotels will open in Varanasi, 1180 rooms will have international facilities.

Varanasi: काशी में पांच नए फाइव स्टार हाेटल खुलने का रास्ता साफ, 1180 कमरों में होंगी अन्तर्राष्ट्रीय सुविधाएं

Tue, 05 Dec 2023 02:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

काशी में पांच सितारा हाेटल खुलने का रास्ता साफ हो गया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त होटल खुलने है। इसकी प्रारंभिक औपचारिकता पूरी की जा चुकी है।

विज्ञापन
Varanasi: Five new five star hotels will open in Varanasi, 1180 rooms will have international facilities.
फाइव स्टार होटल (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने देशी-विदेशी होटल कारोबारियों को काशी की तरफ आकर्षित किया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस बेस्ड फर्म के साथ ही भारतीय अंतरराष्ट्रीय होटलों की चेन से जुड़ी फर्मों ने होटल बनाने के लिए पर्यटन विभाग से समझौता किया है। इन होटलों में 1180 कमरे बनेंगे। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

काशी में पांच सितारा हाेटल खुलने का रास्ता साफ हो गया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त होटल खुलने है। इसकी प्रारंभिक औपचारिकता पूरी की जा चुकी है। काशी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने पर्यटन कारोबार को नया आयाम दिया है। 23 महीने में ही करीब 12 करोड़ पर्यटक काशी आए हैं।

विज्ञापन

काशी में सैलानियों को लुभाएंगे नए होटल

 

नाम                             समूह                 कमरे

 

क्राउन प्लाजा              जेएचवी समूह         300

हॉलिडे इन्न                     जेएवी                180

सरोवर पेरिस बेस्ड        फर्म डू लाेवरे         300

रमाडा प्लाजा का विस्तार  100

 

जींजर भारतीय होटल कंपनी लीमिटेड 300

- 2013 के मुकाबले में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ी है। सामान्य दिनों में भी होटल में कमरे नहीं मिलते हैं। अच्छे होटल खुलने से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। विदेशी पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।- राहुल मेहता, अध्यक्ष, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी की 40 फीसदी आबादी पर्यटन पर निर्भर है। ज्यादातर लोगे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटन उद्योग बढ़ा है। इसका फायदा नाविक, ट्रांसपोर्टर, होटल संचालक भी उठा रहे हैं। -संतोष सिंह, अध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड टूरिज्म गिल्ड

ट्रांसपोर्ट उद्योग करीब 60 फीसदी बढ़ा है। 2017 में जहां 30 लोग इस क्षेत्र से जुडे थे, वहीं अब आंकड़ा सौ से ज्यादा का हो गया है। - प्रवीण मेहता, प्रवक्ता, टूरिज्म गिल्ड टूरिज्म गिल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed