फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi first in UP health ranking Chandauli and Jaunpur in top 12 Ghazipur got 33rd place

UP News: यूपी की हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी प्रथम, टॉप 12 में चंदौली और जौनपुर; गाजीपुर को मिला 33वां स्थान

Thu, 29 Aug 2024 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 06:06 PM IST
सार

Varanasi News: हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें वाराणसी मंडल को यूपी में प्रथम स्थान मिला है। इसको लेकर चिकित्सकों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Varanasi first in UP health ranking Chandauli and Jaunpur in top 12 Ghazipur got 33rd place
हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की रिपोर्ट हुई जारी। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी जिले के बाद अब मंडल को भी प्रदेश स्तर पर पहला स्थान मिला है। सहारनपुर मंडल दूसरे, मुरादाबाद मंडल तीसरे, चित्रकूट मंडल चौथे और अलीगढ़ मंडल पांचवें स्थान पर है। हाल ही में जारी हुई मासिक रैंकिंग में वाराणसी को सर्वाधिक 71 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा चंदौली और जौनपुर जिले ने सर्वश्रेष्ठ 12 में जगह बनाई है। गाजीपुर 33 वें स्थान पर है। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर हर महीने प्रदेश स्तर पर हेल्थ रैंकिंग जारी की जाती है। जुलाई महीने की रैंकिंग जारी की गई हैं। वाराणसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों और 75 जनपदों की रैंकिंग प्रदर्शित की गई है। 
विज्ञापन


चंदौली 71 प्रतिशत के साथ छठवें, जौनपुर 69 प्रतिशत के साथ 12वें और गाजीपुर 64 प्रतिशत के साथ 33वें स्थान पर है। एनएचएम के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक बृजेश मिश्रा ने कहा कि मंडल ने प्रदेश के सापेक्ष चार और उससे अधिक प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव, स्टिल बर्थ रैशियो, परिवार नियोजन की स्थायी सेवाओं और संपूर्ण टीकाकरण में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed