Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Fire warehouse scrap shop goods 40 lakh reduced ashes three fire tenders worked control

वाराणसी: गोदाम और कबाड़ की दुकान में लगी आग, 40 लाख का सामान राख; तीन गाड़ियां दो घंटे तक जुटी रहीं

Mon, 09 Nov 2026 12:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया स्थित दरेखू गांव में रविवार रात शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। सैनिटरी पैड और डायपर समेत करीब 40 लाख रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में आग बुझाई। लठिया में कबाड़ की दुकान भी आग की चपेट में आई, जहां लाखों का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Varanasi Fire warehouse scrap shop goods 40 lakh reduced ashes three fire tenders worked control
इसी गोदाम में लगी थी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहनिया के दरेखू गांव में रविवार रात एक गोदाम में आग लगने से करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में रखे सैनिटरी पैड, डायपर समेत अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को इसे बुझाने में करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसी रात लठिया में कबाड़ की दुकान में भी आग लग गई। यहां भी लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिगरा निवासी अनूप सिंह का रोहनिया के दरेखू गांव में शिया इंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम है। इसमें सैनिटरी पैड, डायपर समेत अन्य सामान रखा हुआ था। रविवार रात शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम से धुआं उठता देखकर पास के गोदाम में तैनात गार्ड ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मोहनसराय चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का रास्ता बनाया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह तक गोदाम से धुआं उठता रहा। काफी प्रयास के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। गोदाम मालिक अनूप सिंह के अनुसार, आग में करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान नष्ट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कबाड़ की दुकान भी आग की चपेट में
उधर, लठिया में कबाड़ की एक दुकान में भी रविवार रात अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में कबाड़ रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार मोनू कबाड़ी ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक ही रात में दो स्थानों पर आग लगने से इलाके में अफरातफरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed