फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IIT BHU and Birla Hostel students fight in BHU campus at varanasi

Varanasi News: बीएचयू कैंपस में आईआईटी और बिरला हॉस्टल के छात्रों में जमकर हुई मारपीट, रात भर चला हंगामा

Mon, 01 Sep 2025 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 03:48 AM IST
सार

बीएचयू कैंपस में आईआईटी और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीट रविवार की रात मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर शांत कराया, लेकिन पूरी रात छात्रों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। 

विज्ञापन
IIT BHU and Birla Hostel students fight in BHU campus at varanasi
बीएचयू कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू कैंपस में रविवार की देर रात आईआईटी बीएचयू और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। घटना में आईआईटी के कुछ छात्रों को चोट आई है। उधर, साथियों की पिटाई की सूचना मिलते ही आईआईटी के हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी सड़क पर आ गए और घटना पर विरोध करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और आईआईटी और बीएचयू के प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने दोनों तरफ से छात्रों को शांत कराया। हालांकि कुछ देर शांत रहने के बाद आआईटी के छात्रों ने फिर विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू कैम्पस में पिछले साल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से जगह-जगह बैरियर लगा दिया गया है। जहां रात 10 बजे के बाद किसी का भी प्रवेश नहीं होता है।
विज्ञापन




बीएचयू छात्रों ने कई बार इसको लेकर आपत्ति भी जताई है। रविवार की देर रात बाइक पर आईआईटी के कुछ छात्र अपने दोस्तों सांग लंका गेट की तरफ जा रहे थे कि बिरला हॉस्टल के पास खड़े कुछ छात्रों ने उन्हें रोका और रात 10 बजे के बाद हॉस्टल की ओर से जाने पर मना किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT BHU and Birla Hostel students fight in BHU campus at varanasi
बीएचयू कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस बात को लेकर छात्रों के दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट भी शुरू हो गई। आईआईटी के छात्रों को जब साथियों के साथ मारपीट की सूचना मिली तो वह भी हॉस्टल से बाहर निकलकर बिरला हॉस्टल की ओर जाने लगे। उनका कहना था कि आए दिन विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बैरियर लगाने पर आपत्ति जताने के साथ-साथ उनके साथ मारपीट की जाती है। 



इसे भी पढ़ें; UP Crime: जौनपुर में बदमाशों का दुस्साहस, चेन और ब्रेसलेट छीनने में असफल होने पर अध्यापक को मारी गोली, घायल

उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची भेलूपुर, लंका थाने की पुलिस पहुंच गई। प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने भी छात्रों को करीब आधे घंटे के बाद समझा कर हॉस्टल में वापस भेज दिया। फिलहाल छात्रों के दोनों गुटों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed