फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreants shot teacher after failing to snatch his chain and bracelet in Jaunpur

UP Crime: जौनपुर में बदमाशों का दुस्साहस, चेन और ब्रेसलेट छीनने में असफल होने पर अध्यापक को मारी गोली, घायल

Mon, 01 Sep 2025 11:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Sep 2025 11:27 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में बदमाशों ने एक अध्यापक को गोली मारी। बदमाशों ने चेन और ब्रेसलेट छीनने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर अध्यापक पर जानलेवा हमला किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants shot teacher after failing to snatch his chain and bracelet in Jaunpur
घायल अध्यापक अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि सोमवार को एक अध्यापक को उसके घर के पास बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें गोली अध्यापक के जंघे के आर पार निकल गई। घायल अध्यापक को आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
कंधरापुर थाना लाइन बाजार निवासी संतोष कुमार यादव (45) घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनका सोने का चेन और ब्रेसलेट छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चली दी, जो अध्यापक के जंघे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन वे भाग गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Shardiya Navratri: इस बार नवरात्र 10 दिन के, गज पर आएंगी मां दुर्गा; अष्टमी 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नवमी
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन- फानन घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल अध्यापक को सरकारी अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया। एडिशनल एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। घायल संतोष कुमार यादव बक्सा ब्लॉक के उदपुर प्राथमिक स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। घटना से परिवार में दहशत फैल गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed