फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi farmer complaint to district magistrate in farmer fair

बनारस में डीएम से बोले किसान, साहब! धान खरीद में कर्मचारी कर रहे हीलाहवाली

Tue, 27 Nov 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Varanasi farmer complaint to district magistrate in farmer fair
डीएम सुरेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
वाराणसी में चांदपुर स्थित कृषि भवन के उप कृषि निदेशक के कार्यालय परिसर में जिलास्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने डीएम सुरेंद्र सिंह से धान खरीद में हीलाहवाली की की शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित अधिकारियों से समस्या दूर करने का निर्देश दिया। इसके साथ किसानों से विभिन्न स्टालों से योजनाओं के बारे में जाना। गोष्ठी के दौरान कई किसानों ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर कर्मचारी हीलाहवाली करते हैं।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने फोन कर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। सुल्तानपुर गांव के किसान नवाब सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के पास मुर्गी फार्म होने से बदबू उठने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मौजूद अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमबी सिंह, राम सागर त्रिपाठी आदि ने खेतों पर अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान, बीज शोधन आदि विषयों पर प्रकाश डाला। डीएम ने मत्स्य पालन, गन्ना विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का अवलोकन किया।

उधर, कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डीएम सुरेंद्र सिंह उस समय भडक गये जब भवन के बाहर सरकारी जमीन पर दुकानों और मकान का अवैध अतिक्रमण देखा, उन्होंने तत्काल मौके पर लोहता थानेदार को तलब कर अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने का निर्देश दिया। कहा कि किसी के भी थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर थानेदार खुद ही हटवा दें।

धान की खरीद में बिचौलिए सक्रिय

Varanasi farmer complaint to district magistrate in farmer fair
स्टॉल का निरिक्षण करते डीएम - फोटो : amar ujala
बनारस के कपसेठी गांव में धान खरीद में घपलेबाजी करने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पिकप गाड़ी समेत बंधक बना लिया। लोगों के समझाने पर पर ग्रामीणों ने इन्हें छोड़ा। रविवार को भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी धान खरीदने वाले दो व्यापारियों ने एक किसान के यहां से 45 कुंतल धान खरीद कर ले जाने लगे।

किसान को घटतौली का शक होने पर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कराई। दुबारा तौल में 50 क्विंटल धान निकला। इस पर लोगों ने व्यापारियों को बंधक बना लिया। गांव के कुछ संभ्रांत किसानों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।

वहीं इन दिनों क्षेत्र में किसानों को ठगने वाले गिरोह सक्रिय हैं। जो घटतौली करके धान की खरीदारी कर रहे हैं। एसडीएम राजातालाब अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र पर बिचौलिए से खरीद कतई नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed