फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi famous gangrape case takes new move after political touch

गैंगरेप प्रकरणः ‘सांसद प्रतिनिधि’ समझौते के लिए बना रहा जमीन नाम करने का दबाव

Mon, 19 Mar 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 19 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
varanasi famous gangrape case takes new move after political touch
समझौते का दबाव बनाने के लिए इसी स्कार्पियो से आता है ‘सांसद प्रतिनिधि’ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी का बहुचर्चित शिवदासपुर गैंगरेप प्रकरण फिर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में पीड़िता और आरोपी के बीच समझौता कराने के लिए एक ‘सांसद प्रतिनिधि’ सामने आया है।
विज्ञापन


ब्लैक फिल्म लगी स्कार्पियो पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटोयुक्त भाजपा का झंडा लगाकर सांसद प्रतिनिधि लिखवा कर चलने वाले शख्स का कहना है कि यदि आरोपी अपनी कीमती जमीन उसके नाम कर दे तो वह समझौता करा देगा।
विज्ञापन


इस पर आरोपी चंदन गुप्ता की मां और शिवदासपुर की ग्राम प्रधान रीता गुप्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की प्रशासन से गुहार लगाई है।
न्यायालय के आदेश पर नौ फरवरी को चंदन गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा मंडुवाडीह थाने में दर्ज किया गया था।

पीड़िता के मेडिकल मुआयने के बाद उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जा चुका है। रविवार को ग्राम प्रधान ने कहा कि खुद को पूर्वांचल के एक सांसद का प्रतिनिधि बताने वाले शख्स का कहना है कि यदि मैं अपने मकान और कार्यालय की जमीन उसके नाम कर दूं तो वह मामले में समझौता करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शख्स का कहना है कि समझौता होते ही मुकदमा खत्म हो जाएगा और चंदन को राहत मिल जाएगी। रीता ने कहा कि खुद को सांसद प्रतिनिधि बताने वाला शख्स पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर धौंस जमाकर उगाही भी करता है। इसलिए पूरे मामले की जांच पुलिस निष्पक्ष तरीके से करे और अगर चंदन दोषी मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 


उधर, जिस शख्स पर प्रधान ने समझौता का दबाव बनाने का आरोप लगाया है, उसके संबंध में पूर्वांचल के सांसद से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि वह मेरा प्रतिनिधि नहीं है। वह मेरे गांव का रहने वाला जरूर है और बनारस में ही रहता है। उसके कामकाज और हैसियत के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed