फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Encounter Snatcher Injured in Shootout Accomplice Also Aided Him Stolen Money Spent Drugs

Varanasi Encouter: स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, दोस्त भी देता था साथ; नशे में खर्च किए रुपये

Sat, 09 May 2026 02:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 09 May 2026 02:34 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा था। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार घायल कर दिया।

विज्ञापन
Varanasi Encounter Snatcher Injured in Shootout Accomplice Also Aided Him Stolen Money Spent Drugs
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Encounter in Varanasi: शिवपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में महिला से चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया निवासी बादल साहनी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट के 3,630 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ रिंग रोड स्थित सिंधौरा-चांदमारी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 30 अप्रैल को अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर शिवपुर की विश्वनाथपुरी कॉलोनी में एक महिला से चेन लूटी थी। लूटी गई चेन बेचकर मिले पैसों में से कुछ रकम उसने नशे में खर्च कर दी। 

पुलिस के मुताबिक दोनों किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। घायल बदमाश का इलाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं फरार साथी अमन यादव की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एनकाउंटर के प्रमुख मामले

  • n 14 जनवरी को रामनगर क्षेत्र में पशु तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गुड्डू अंसारी को बंदरगाह मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी, जबकि बाइक सवार उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया था। गुड्डू अंसारी मिर्जामुराद क्षेत्र का निवासी है।
  • n सारनाथ थाना क्षेत्र की अरिहंत नगर कॉलोनी फेज-2 में 21 अगस्त 2025 को हुए कॉलोनाइजर हत्याकांड में पुलिस ने शूटर अरविंद यादव निवासी गाजीपुर को बीते चार जनवरी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
  • n चार फरवरी को एसटीएफ ने रिंग रोड स्थित बरियासनपुर के पास एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बनारसी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था।
  • n हाल ही में पुलिस ने मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आशीष और मनीष राजभर को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed