{"_id":"68f31efa152014791f00b1e4","slug":"varanasi-electricity-corporation-set-up-control-room-to-ensure-better-power-supply-during-diwali-2025-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: दीपावली पर बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, 24 घंटे में होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: दीपावली पर बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, 24 घंटे में होगा समाधान
Sat, 18 Oct 2025 10:30 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:30 AM IST
सार
Diwali 2025: दीपावली पर्व के अवसर पर बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए निगम ने कंट्रोल रूम बनाया है। ऐसे में 24 घंटे में समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। कंट्रोल रूम 18 से 23 अक्तूबर तक चलेगा। दीपावली पर बिजली की खपत सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। इस कारण ट्रांसफार्मर में खराबी, तार जलने की घटनाएं होती हैं। निगम ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9140084001 है। निगरानी के लिए अधिशासी अभियंता विजय शंकर को जिम्मेदारी दी गई है। उपभोक्ता अपनी विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायत 1912 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: दीपावली से पहले गाजीपुर में चली तबादला एक्सप्रेस, एसपी ने 71 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से 1912 पर दर्ज सभी शिकायतों को 24 घंटे में निस्तारित किया जाएगा। बताया कि जिले के सभी अधिशासी अभियंताओं को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में निगरानी करने को कहा गया है।