फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi election: both alliance start showing ther solidarty

वाराणसी में चुनावी रंग चटख, दोनों गठबंधन ने दिखाई एकजुटता

Thu, 23 Feb 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Feb 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
varanasi election: both alliance start showing ther solidarty
अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी
नामांकन पत्रों की वापसी के बाद वाराणसी में चुनावी रंग चटख होने लगे हैं। आपसी मतभेदों को दरकिनार कर दोनों गठबंधन अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए एकजुटता जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों की कोशिश है कि आठ मार्च से पहले तक चुनाव के हर तौर-तरीके को अपना लिया जाए, मजबूती का संदेश दिया जाए ताकि मतदाता उनके ही गठबंधन के उम्मीदवारों के अलावा और किसी दल के प्रत्याशी के बारे में सोच भी न सकें।
विज्ञापन


भाजपा-अद (एस) और भासपा के जिलाध्यक्षों ने दावा किया है कि वे मिलकर काम कर रहे हैं। उनके कार्यकर्ताओं में भी बेहतर तालमेल है। मंगलवार को घौसाबाद चौका घाट स्थित सनराइज बिल्डिंग में खुले भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह पटेल और भासपा जिलाध्यक्ष रमेश राजभर ने संयुक्त रूप से अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों दलों के नेताओं ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी पदाधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। हम सभी गठबंधन के सशक्त सहयोगी बनकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।

पार्टी में बिखराव के सवाल पर तीनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि असंतुष्टों को मना लिया गया है। अब जनता को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश की सपा सरकार की नाकामियां बताई जा रही हैं।

जुमलेबाजी से जनता में भ्रम फैला रही भाजपा

varanasi election: both alliance start showing ther solidarty
राहुल को गले लगाते अख‌िलेश - फोटो : amar ujala
जुमलेबाजी और तुकबंदी कर भाजपा जनता में भ्रम फैलाना चाहती है। जनता को गुमराह कर बांटने की कोशिश हो रही है। जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।
ये बातें मंगलवार को लक्सा स्थित एक होटल में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रदेश को एक नई दिशा देगा।

दोनों दलों के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद डिंपल यादव और प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार के लिए बुलाने पर सहमति भी बन गई है। तारीख और समय जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राज यादव ने कहा कि तीन साल में काशी में केंद्र की ओर से कोई विकास नहीं हुआ। भाजपा नेताओं के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed