नशे में चलाई गाड़ी तो डीएल होगा निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में वाहन चलाने और वाहनों में काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने इसके लिए पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिया।
कहा कि काली फिल्म बेचने वाले दूकानदारों पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाए। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाएं और सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात जागरूकता संबंधी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
अस्पताल प्रबंधनों से भी कमिश्नर ने अपील की कि घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुलिस को सूचना आदि देने संबंधी बहानेबाजी कर इलाज में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि यातायात जागरूकता के साथ ही मॉल एवं व्यावसायिक काम्पलेक्सों में जहां बेसमेंट की सुविधा है, उनके सामने सड़कों पर नो-पार्किंग के साइनेज लगाए जाएं।
प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर पार्किंग व्यवस्थित कराया जाए। जरूरत के अनुरूप जेब्रा क्रॉसिंग बनवाई जाए। वाहनों की फि टनेस जांच चेक करें। खासकर स्कूलों में अनफिट वाहनों का उपयोग न होने पाए। चेकिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आरटीओ, रोडवेज, पुलिस एवं नगर निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।