फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi DM wrote letter to principal secretary for water of ganga

गंगा के घटते जलस्तर पर टूटी प्रशासन की नींद, DM ने प्रमुख सचिव को भेजा पत्र, ये लिखा

Thu, 26 Apr 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Apr 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
varanasi DM wrote letter to principal secretary for water of ganga
जलस्तर में कमी से सामनेघाट के पास मध्य धारा में भी जगह जगह रेत के टीले उभर आये हैं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला में गंगा के मुद्दे पर लगातार छप रही खबरों का असर दिखना शुरू हो गया है। गंगा के घटते जलस्तर पर प्रशासन की तंद्रा आखिरकार भंग हुई है। अप्रैल माह में ही गंगा के घटते जलस्तर ने नदी विज्ञानियों की चिंता को बढ़ा दिया। उन्होंने इस संबंध में चेतावनी भी जारी की थी।
विज्ञापन


अमर उजाला में गंगा के मुद्दे पर लगातार छप रही खबरों को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से डीएम ने गंगा में जल्द से जल्द पानी छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन


गुरुवार को जिलाधिकारी ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। शासन को लिखे गए पत्र में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा है कि जिले में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे काशी के धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के अनुसार श्रद्धालुओं ने चिंता जताई है। निरीक्षण के दौरान स्थिति बेहद गंभीर नजर आई और गंगा के जलस्तर में हो रही कमी साफ-साफ देखने को मिली।

इसलिए डीएम ने प्रमुख सचिव से अनुरोध किया है कि धार्मिक नगरी काशी को देखते हुए कानपुर बैराज या नरौरा बैराज से गंगा में अतिरिक्त जल प्रवाहित करने का निर्देश जारी करें।


इसके अलावा जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव, सीएम के प्रमुख सचिव, कमिश्नर, प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को भी प्रतिलिपि भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed