फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi dm says; pm modi do darashan yatra not do road show

DM ने भेजा जवाबः पीएम मोदी ने की दर्शन यात्रा, रोड शो नहीं

Sun, 05 Mar 2017 08:17 PM IST
amarujala.com written by उत्पल कांत
amarujala.com written by उत्पल कांत Updated Sun, 05 Mar 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
varanasi dm says; pm modi do darashan yatra not do road show
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की ओर से की गई पीएम के आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की जांच निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने इस मामले में आयोग को अपना जवाब भेजा।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री ने यहां रोड शो नहीं किया था बल्कि जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। मंदिर से पहले वह अपनी गाड़ी से उतरे नहीं थे। पीएम के प्रोटोकाल में भी रोड शो का उल्लेख नहीं था। जवाब में प्रोटोकाल की कापी लगाई गई है।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बीएचयू से काशी विश्वनाथ मंदिर तक करीब तीन घंटे में पहुंचे थे। इसे अघोषित रोड शो कहा गया था। भाजपा की ओर से रोड शो की अनुमति नहीं ली गई थी। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता केसी मित्तल ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताते हुए शनिवार को ही चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाब मांगा था।


रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव को जवाब भेजा है कि पीएम ने रोड शो नहीं किया है। वह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अगर दर्शन करने जाते हैं तो उन्हें रोका नहीं जा सकता।

वहीं इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि उन्होंने भी डीएम से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed