फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM Satyendra Kumar strict action against negligence and failure to complete work within timeframe

वाराणसी में डीएम सख्त: लापरवाही पर बोले- कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Tue, 21 Apr 2026 12:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Apr 2026 12:09 PM IST
सार

Varanasi News: समीक्षा बैठक में लापरवाही और तय समय से काम पूरा न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और शासन से निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Varanasi DM Satyendra Kumar strict action against negligence and failure to complete work within timeframe
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिले की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा न करने पर सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने और तय समय सीमा में काम पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी। उसकी रिपोर्ट शासन में भेजी जाएगी।

विज्ञापन


डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और शासन से निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखें। धीमी कार्य प्रगति वाले सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों से एक निश्चित समय सीमा मांगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; MGKVP: काशी विद्यापीठ में जुलाई में मनेगा 48वां दीक्षांत समारोह, राजभवन के निर्देश के बाद शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी परियोजना प्रबंधक अपने अधीनस्थों व ठेकेदार के साथ बेहतर समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका हस्तांतरण संबंधित विभाग के अधिकारियों को कर दिया जाए। 

डीएम ने मुख्यमंत्री की घोषणा से अच्छादित, 50 लाख से कम और अधिक लागत वाली, सीएम ग्रिड योजना, क्रिटिकल गैप और त्वरित आर्थिक विकास योजना से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की प्रगति देखी। डीएम ने विलंबित परियोजनाओं की स्वीकृत धनराशि, अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।
 
विधानसभा में नई परियोजना की जानकारी जनप्रतिनिधि को दें: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में किसी नई परियोजना का कार्य शुरू या पूरा होने की सूचना संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध करा दें। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा जो भी कार्य किए जाएं, समयबद्ध व गुणवत्तायुक्त होने चाहिए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की प्रॉपर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर साइट विजिट अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed