फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM Kaushal Raj Sharma took biscuits to poor children through Grain Bank

वाराणसी: जिलधिकारी कौशल राज शर्मा जरूरतमंदों को पहुंचाए बिस्किट, बच्चों ने कहा- धन्यवाद डीएम अंकल

Mon, 27 Apr 2020 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Apr 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi DM Kaushal Raj Sharma took biscuits to poor children through Grain Bank
बच्चों को मिले बिस्किट। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन के दौरान आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार भूख के संकट से जूझ रहे हैं। यदि भोजन मिल भी जाए तो बच्चों का पेट नहीं भरता। भरे भी कैसे, लॉकडाउन नहीं रहता तो कहीं न कहीं से बिस्किट-टॉफी तो मिल ही जाती। अब तो पेट भरना मुश्किल है, बिस्किट-टाफी कहां से मिले। बच्चों के इस दर्द को वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने समझा।

विज्ञापन


विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित अनाज बैंक भूख पीड़ितों की मदद के लिए अनवरत 24 घंटे की रसोई चला रहा है। अनाज बैंक के भोजनदूत भूख से पीड़ित परिवारों तक भोजन की पोटली पहुंचा रहे हैं, साथ ही बच्चों के लिए दूध और दाल का पानी भी दे रहे है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अनाज बैंक को बिस्किट के पैकेट उपलब्ध कराए और कहा कि गरीब बच्चों तक बिस्किट का पैकेट भी पहुंचे। बच्चों के प्रति जिलाधिकारी की संवेदनशीलता को देखकर अनाज बैंक लमही, कमच्छा, रविंद्रपुरी, बड़ी गैबी, लखरांव, शक्कर तालाब, हीरामनपुर क्षेत्र में बच्चों तक बिस्किट का पैकेट भी पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बच्चों को उन्होंने बताया कि बिस्किट डीएम अंकल ने उनके लिए भेजे हैं, तो बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। अनमने ढंग से भोजन का पैकेट पकड़ने वाले बच्चे अब बिस्किट का पैकेट खुश होकर पकड़ते हैं। बच्चों ने डीएम अंकल को धन्यवाद कहा। आपने हमारे मन की बात सुन ली। गरीबी रेखा के नीचे जीने वाला परिवार भले ही भूख से संघर्ष कर रहा है, लेकिन बिस्किट का पैकेट पाकर अपने बच्चों को चहकते देखकर उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

बांसफोर बस्ती हुकुलगंज की विमला का 5 वर्षीय पोता बादल और पोती सुंदरी बिस्किट पाकर फूले नहीं समाते। विमला कहती हैं कि कौन गरीबों की सुनता है। जहां खाना खाने का संकट हो, वहां हमारे बच्चों के लिये बिस्किट मिलना दिल खुश कर देता है। गरीबों के बच्चों का ध्यान रखने के लिये डीएम साहब को हम अपनी दुआ ही दे सकते हैं।

अनाज बैंक के भोजनदूत भोजन का पैकेट तो ले ही जाते हैं, बच्चों के लिये बिस्किट का पैकेट ले जाना नहीं भूलते और यह बताते हैं कि बच्चों के लिये डीएम कौशल राज शर्मा कितने चिंतित हैं।

अनाज बैंक के संस्थापक चेयरमैन डा० राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के प्रति डीएम कौशल राज शर्मा की संवेदनशीलता प्रशंसनीय है। अभावग्रस्त और वंचित बच्चों को संकट के दौर में बिस्किट देना उनके प्रति अथाह स्नेह का प्रतीक है। गरीब बच्चों के लिये डीएम एक अभिभावक की तरह सोचते हैं। यह खुशी की बात है।

अनाज बैंक के संस्थापक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि गरीब बच्चों की भावनाओं को समझना दिल को छू लेने वाला है। डीएम कौशल राज शर्मा की तरह अन्य लोगों को भी बच्चों के लिये संवेदनशील होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed