फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM directs officials construct ramp Manikarnika Ghat ensures no inconvenience attending funeral

Varanasi News: डीएम बोले - मणिकर्णिका घाट पर ऐसा रैंप बनाएं कि अंतिम संस्कार में आने वालों को न हो परेशानी

Sun, 09 Aug 2026 02:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

Varanasi News: डीएम ने मणिकर्णिका घाट के निरीक्षण के दौरान ऐसा रैंप बनाने के निर्देश दिए, जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने बालाजी घाट और यूनिटी मॉल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Varanasi DM directs officials construct ramp Manikarnika Ghat ensures no inconvenience attending funeral
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को निर्माणाधीन कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति परखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निचले स्तर पर बाढ़ के कारण काम प्रभावित होने की स्थिति में ऊपरी स्तरों पर निर्माण कार्य जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर ऐसा रैंप बनाएं कि अंतिम संस्कार करने आने वालों को परेशानी न हो।

विज्ञापन


डीएम ने मणिकर्णिका घाट के अलावा बालाजी घाट और निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का भी निरीक्षण किया और काम में तेजी के साथ गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बाढ़ के दौरान यदि निचले स्तरों पर निर्माण काम प्रभावित होता है तो ऊपरी स्तरों पर उपलब्ध कार्यों को जारी रखा जाए, ताकि परियोजना की रफ्तार न रुके। उन्होंने समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन एमेनिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी छतों की ढलाई पूरी हो चुकी है, इसलिए शेष ईंट के कार्य को तत्काल शुरू कराया जाए। इसके अलावा घाट पर आमजन और लकड़ी विक्रेताओं के आवागमन के लिए बनाए जा रहे रैंप का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने निर्देश दिया कि रैंप इस तरह बनाया जाए कि दाह-संस्कार के लिए आने वाले लोगों और लकड़ी विक्रेताओं को आवागमन में परेशानी न हो। डीएम ने परियोजना प्रमुख के साथ फूल-माला, कफन और अन्य सामग्री के निस्तारण की व्यवस्था पर चर्चा की। मणिकर्णिका कॉरिडोर में पर्याप्त शौचालय नहीं होने से आमजन को होने वाली परेशानी को देखते हुए डीएम ने शौचालय की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान भी शौचालय कार्यशील रहें, इसके लिए जरूरी प्रबंध पहले से किए जाएं। इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन बालाजी घाट और यूनिटी मॉल का निरीक्षण कर भौतिक प्रगति की जानकारी ली। 

यूनिटी मॉल में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर और परामर्शी के इंजीनियर मौजूद रहे। डीएम ने काम में तेजी लाने के साथ निर्माण स्थल पर गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed