{"_id":"6aca7e3ce87c374ddf0a9a8a","slug":"varanasi-division-is-one-step-away-from-the-title-after-defeating-azamgarh-division-in-the-semi-finals-varanasi-news-c-20-vns1021-1576358-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सेमीफाइनल में आजमगढ़ मंडल को हराकर वाराणसी मंडल खिताब से एक कदम दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सेमीफाइनल में आजमगढ़ मंडल को हराकर वाराणसी मंडल खिताब से एक कदम दूर
विज्ञापन
बिना एक भी मैच हारे प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेल काशी की बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को वाराणसी मंडल की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खेल विभाग की ओर से चित्रकूट में तीसरे दिन वाराणसी मंडल ने सेमीफाइनल में आजमगढ़ को 17-13 गोल से पराजित किया। काशी की बेटियां बिना एक भी मैच हारे फाइनल में पहुंची हैं। वाराणसी मंडल की तरफ से राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिका प्रजापति और वंशिका प्रजापति ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। स्पिन शॉट और साइड पास के सहारे आजमगढ़ की डिफेंस लाइन को परेशान किया। हाफ टाइम तक वाराणसी की टीम 8-6 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने सेंटर और राइट विंग से आक्रमण की नीति अपनाई। वाराणसी की तरफ से राष्ट्रीय खिलाड़ी मानसी यादव और नैन्सी ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी की टीम 17-13 गोल से आगे थी। वाराणसी की तरफ से वंशिका प्रजापति और रितिका प्रजापति ने पांच-पांच, तनु विश्वकर्मा और नैन्सी ने तीन-तीन और पूजा ने एक गोल किया। वाराणसी की जबकि गोलकीपर सेजल सिंह ने कई बार बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।