फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi District Probation Officer absent from Chaupal salary stopped DM and CDO action

Varanasi News: चौपाल से गैरहाजिर जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोका, डीएम और सीडीओ ने लगाई चौपाल

Sat, 13 Jul 2024 06:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 06:30 PM IST
सार

Varanasi News: बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में हो रहे विकास कार्यों का भी हाल जाना। अधूरे कार्यों को लेकर उन्होंने संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। साथ ही तय समय पर उक्त कार्यों को पूरा करने की भी हिदायत दी।

विज्ञापन
Varanasi District Probation Officer absent from Chaupal salary stopped DM and CDO action
बैठक के दौरान डीएम और सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद आदर्श गांव पूरे बरियार में जिलाधिकारी एस राजलिंगम और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। चौपाल से गैरहाजिर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया। दोनों अधिकारियों ने गांव में पौधरोपण कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत में स्वीकृत योजना सोलर लाइट, रास्ता, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी, हाई मास्ट लाइट, बरात घर, लाइब्रेरी के निर्माण पर 1.80 करोड़ स्वीकृति कर काम पूरा कराने की जिम्मेदारी दी। मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित न होने वाले लोगों ने आवास की मांग की। इस पर उनसे आवेदन लिया गया। 
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी से कहा कि पात्रता की जांच कर सूची फाइनल करें। जमीन से अतिक्रमण हटवाने की हिदायत एसडीएम को दी गई। आवेदन पत्रों की पात्रता की जांच कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाएं। तीन दिन में रिपोर्ट दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ को जिम्मेदारी दी गई कि जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय कर विकलांग प्रमाणपत्र व अन्य प्रमाणपत्र जारी कराएं। मुन्ना पटेल को आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एसडीएम को दी। 

राकेश पटेल के घर के पास नाला व रास्ता निर्माण के लिए दो लाख तक रुपये के कार्य की स्वीकृति दी। आवास के लिए सीआरसी फंड से स्वीकृत 13 लाभार्थियों में से 4 लोगो को चौपाल में अपात्र बताया गया। इनमें रविना, फूलरी, मीना, सुशीला रहीं। इनकी पात्रता की जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

वीडीए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराए ताकि बिना देरी के पूरा हो रोपवे
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को गिरजाघर चौराहे के पास रोपवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने वीडीए को टावर टी 23 और टी 25 के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के लिए भी कहा, ताकि रोपवे निर्माण कार्य बिना किसी देरी के पूरा किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था, जलकल, वाराणसी विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग के आधिकारियों को आवश्यक हिदायत दी। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए सीओ और संबंधित थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी। 

डीएम ने जलकल विभाग और बिजली विभाग को हिदायत दी कि सावन शुरू होने से पहले रोपवे कॉरिडोर के भीतर मौजूदा यूटिलिटीज को स्थानांतरित कर दिया जाए। ताकि, सावन में कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यदायी एजेंसियों से काम की प्रगति पूछी।

इस दौरान अधिकारियोंं ने डीएम को मानचित्र के जरिये पूरी योजना के बारे में बताया। यहां पर अधिक वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात विभाग के अधिकारियों को भी बेहतर व्यवस्था बनाने को कहा। सावन में यह इलाका पूरी तरह से कांवड़ियों से पटा होता है। ऐसी स्थिति में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए नगर निगम को भी बेहतर साफ सफाई और पानी का समुचित प्रबंध कराने की जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed