वाराणसी: जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं पूनम मौर्य, सपा ने भी घोषणा की
सपा की ओर से चंदा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि भाजपा की ओर से पूनम मौर्य प्रत्याशी बन सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए आयोग की ओर से तारीख का एलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वाराणसी जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा और सपा में लड़ाई मानी जा रही है। सपा की ओर से चंदा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि भाजपा की ओर से पूनम मौर्य प्रत्याशी बन सकती हैं। इसकी घोषणा प्रदेश संगठन जल्द करेगा।
दोनों पार्टियों के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। भाजपा जहां सपा बागियों को अपने पाले में करने में जुटी है, वहीं सपा भी भाजपा के बागियों को अपने पाले में करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस, बसपा, सुभासपा, अपना दल एस, अपना दल के प्रत्याशी को भी लुभाने का प्रयास जारी है। फिलहाल सभी पार्टियां बैठक कर रणनीति तय कर रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि भाजपा के संपर्क में 27 सदस्य हैं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा का कब्जा रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी की घोषणा जल्द की जाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि उपचुनाव में मिली जीत के साथ सपा के जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 16 हो गई है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष सपा का होगा। हमारे संपर्क में 10 और सदस्य हैं। पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी चंदा यादव हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया जिला स्तर से कार्यक्रम की घोषणा बुधवार को होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची फाइनल हो गई है। कुल 40 मतदाता हैं। इसके अलावा बाकी तैयारी कराई जा रही है।
नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच - 26 जून को
नाम वापसी - 29 जून को
मतदान - 3 जुलाई को
मतगणना - 3 जुलाई को
कुल मतदाता - 40