{"_id":"5fa021808ebc3e9be3463a3b","slug":"varanasi-district-jail-recovered-mobile-and-hemp-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जिला जेल में बंदी छुपा रखे थे मोबाइल और गांजा, तीन बंदियों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जिला जेल में बंदी छुपा रखे थे मोबाइल और गांजा, तीन बंदियों के खिलाफ मुकदमा
Mon, 02 Nov 2020 08:41 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 02 Nov 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जिला कारागार के बंदियों के पास से मोबाइल की बरामदगी का सिलसिला जारी है। सोमवार को पांच मोबाइल के साथ ही डेढ़ किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया। प्रकरण को लेकर जेलर की तहरीर के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने में तीन बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जिला जेल के जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बजरडीहा निवासी बंदी वसीम, जलालीपट्टी निवासी छोटू सोनकर और सीरगोवर्धनपुर निवासी अनिल यादव की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। इसके साथ ही यह भी सूचना मिली थी कि तीनों के पास मोबाइल है।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों की निशानदेही पर जेल परिसर स्थित शौचालय के समीप झाड़ियों में रखे एक झोले से पांच मोबाइल और डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों बंदियों ने बताया कि मोबाइल और गांजा उनके परिचितों ने जेल के पीछे की बाउंड्री के बाहर से अंदर की ओर फेंका था। इसके बाद तीनों ने उसे शौचालय के समीप झाड़ियों में छुपा दिया था।
विज्ञापन