फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi district hospital 100 HIV positive in five months most of them youth taking drugs

वाराणसी जिला अस्पताल: पांच महीने में 100 एचआईवी पॉजिटिव, इनमें सबसे ज्यादा ड्रग्स लेने वाले युवा

Fri, 29 Aug 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पांच महीनों में कुल 100 एचआईवी संक्रमित मरीज पहुंचे हैं। इनमें सबसे ज्यादा ड्रग्स लेने वाले युवा शामिल हैं। 

विज्ञापन
Varanasi district hospital 100 HIV positive in five months most of them youth taking drugs
एचआईवी पॉजिटिव हो रहे युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में एचआईवी के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अगस्त तक पिछले पांच महीनों में कुल 100 एचआईवी संक्रमित मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


एआरटी सेंटर के काउंसलर डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि इनमें तकरीबन 20 मरीज ऐसे हैं, जो इंजेक्शन से ड्रग्स लेते थे। केवल जुलाई और अगस्त में 44 एचआईवी पॉजिटिव निकले जबकि अप्रैल से जून तक में 56 मरीजों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन


जुलाई में 1500 लोगों की एचआईवी की जांच हुई। इसमें 25 लोग संक्रमित मिले। अगस्त में 1200 लोगों की एचआईवी जांच में 19 लोग संक्रमित पाए गए। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों में युवाओं की संख्या अधिक है। इनमें से अधिकतर कॉलेज या यूनिर्वसिटी के छात्र हैं। इसके अलावा असुरक्षित यौन संबंध, टैटू बनवाने से या किसी संक्रमित के संपर्क में आने से लोग एचआईवी पॉजिटिव हुए हैं। इसके प्रति जागरूकता ही इसका समाधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; युवक की बेरहमी से हत्या: जान बचाइए...शोर सुन दौड़े लोग, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; तीन माह पहले हुई थी शादी

पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते एचआईवी के मरीज

डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि एचआईवी संक्रमित मरीजों को पूर्ण रूप से ठीक नहीं किया जा सकता है। दवा से संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। संक्रमित व्यक्तियों को भोजन में हरी सब्जी खाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को किसी को रक्तदान नहीं करना चाहिए।

नशे की लत बन रही संक्रमण की वजह
दीनदयाल अस्पताल के ओएसडी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर प्रशांत वैभव के अनुसार युवाओं में नशे की लत बढ़ने का कारण सिरिंज से ड्रग्स का सेवन करना है। इससे हर वर्ग के लोग एचआईवी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बचाव के लिए केवल जागरूकता ही एकमात्र विकल्प है।

क्या बोले अधिकारी
ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीज जिनकी बीमारी लंबे समय तक ठीक नहीं होती है, उन्हें डॉक्टर एचआईवी की जांच लिखते हैं। एआरटी सेंटर में एचआईवी जांच के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जांच रिजल्ट पॉजिटिव आने पर लोगों की काउंसिलिंग करके उन्हें नियमित रूप से दवा के सेवन की सलाह दी जाती है। -डॉ. प्रेम प्रकाश, एमएस, दीनदयाल अस्पताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed