फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi direka will import rail engine to UAE

संयुक्त अरब अमीरात को अत्याधुनिक रेल इंजनों की आपूर्ति करेगा वाराणसी का डीरेका

Sat, 15 Dec 2018 01:08 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sat, 15 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
varanasi direka will import rail engine to UAE
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 वियतनाम, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार जैसे देशों को  रेल इंजनों का निर्यात करने वाला वाराणसी स्थित डीरेका अब संयुक्त अरब अमीरात को भी  रेल इंजनों की आपूर्ति  करेगा।  एतिहाद रेल से डीरेका को अत्याधुनिक तकनीक के पांच रेल इंजनों के निर्माण के साथ ही अतिरिक्त कलपुर्जों की आपूर्ति के लिए क्रय आदेश मिल सकता है।
विज्ञापन


एतिहाद रेल (संयुक्त अरब अमीरात) के संपत्ति प्रबंधक निदेशक मंसूर आलम के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीजल रेल इंजन कारखाने का भ्रमण किया। साथ ही महाप्रबंधक डीरेका रश्मि गोयल से मुलाकात की। वरिष्ठ इंजीनियर पावर सिस्टम मोहम्मद अब्दुल्ला अल शेहनी व वरिष्ठ प्रबंधक रोलिंग स्टॉक एंड्रीस पेट्रस लॉबशर भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक राइट्स देवाशीष त्रिपाठी मुख्य विपणन प्रबंधक, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यशालाओं का भ्रमण किया। जहां उन्होंने इंजन उत्पादन की प्रक्रिया तथा उपलब्ध निर्माण सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न तकनीक विषयों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यगण अभिकल्प कार्यालय गए, जहां पर उन्होंने विभिन्न रेल इंजनों के अभिकल्प तथा विकास कार्यों को देखा। 

11 देशों को 156 इंजनों का निर्यात

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीरेका के अधिकारियों के साथ विभिन्न तकनीकी विषयों, एतिहाद रेल के लिए रेल इंजनों व अतिरिक्त पुर्जों के क्रय व रेलवे क्षेत्र में आपसी सहयोग पर भी बातचीत की। डीरेका में चल रही उत्पादन गतिविधियों, परियोजनाओं व भावी विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। डीरेका डीजल रेल इंजनों का एक प्रमुख निर्यातक है। 

अब तक डीरेका ने 11 देशों को 156 डीजल रेल इंजनों का निर्यात किया है जिनमें तंजानिया, वियतनाम, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, सूडान, सेनेगल, अंगोला, मोजांबिक तथा मलेशिया शामिल है। हाल ही में डीरेका ने श्रीलंका को एक हाई हार्स पॉवर रेल इंजन का निर्यात किया है। डीरेका ने विगत वर्ष रेल इंजनों की बिक्री से 333 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया। इस वर्ष भी 372 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed