फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi development authority employees strike due to dispute between VDA officer and MLC

एमएलसी की गिरफ्तारी पर अड़े वीडीए कर्मी, कामकाज किया ठप

Fri, 28 Dec 2018 11:07 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Fri, 28 Dec 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Varanasi development authority employees strike due to dispute between VDA officer and MLC
हड़ताल करते वीडीए कर्मचारी - फोटो : amar ujala
वाराणसी के रविंद्रपुरी कॉलोनी के गोयनका गली में वीडीए के जोनल अधिकारी अविनाश कुमार से हुई मारपीट की घटना के बाद कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने स्नातक एमएलसी केदार नाथ सिंह और उनके सभी समर्थकों को गिरफ्तार करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तारी नहीं की गई तो एक बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन


पढ़ें : अतिक्रमण हटाने गए वीडीए के अधिकारी पर भाजपा एमएलसी ने छोड़ा हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर वाराणसी विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ ने अपना धरना शुरू किया और पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरे संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए और दोपहर में वीडीए कार्यालय पहुंच गए।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, वीडीए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, वीडीए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, संभागीय परिवहन, सिंचाई, कोषागार, व्यापार, पशुपालन, जल संस्थान, लेखा, आडिट आदि विभागों के कर्मचारी संगठनों ने धरने में हिस्सा लिया और मांगों को पूरा करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों पर हो रहे हमले के खिलाफ हम एकजुट हैं, सरकारी कार्य में बाधा डालने व गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एमएलसी व उनके समर्थकों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए। यही नहीं उस निर्माण को भी पुलिस बल के साथ जाकर तोड़ा जाए।

उपाध्यक्ष से मुलाकात

वीडीए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी करते हुए समुचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।

वहीं 30 दिसंबर तक ध्वस्त करने का काम किया जाए। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वीडीए कर्मियों ने उपाध्यक्ष से भी मुलाकात की और अपनी मांगों को रखा। इस पर उपाध्यक्ष ने कमिश्नर और डीएम से बात करने को आश्वस्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed