फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Dev Diwali today... 17 lakh lamps will be lit at 84 ghats

Varanasi : देव दीपावली आज... काशी के 84 घाटों पर जलेंगे 17 लाख दीये, देश-दुनिया से जुटेंगे 10 लाख पर्यटक

Fri, 15 Nov 2024 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:52 AM IST
सार

काशी के 84 घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो शाम 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार होगा।

विज्ञापन
Varanasi: Dev Diwali today... 17 lakh lamps will be lit at 84 ghats
देव दीपावली पर घाटों पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। वह नमो घाट का उद्घाटन भी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे।
विज्ञापन


जनसहभागिता से काशी के 84 घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो शाम 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार होगा। 25 मिनट का थ्री डी लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग शो, लेजर लाइट एंड साउंड शो होगा। इसके अलावा दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चक गंगा आरती करेंगे और शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राजघाट पर 101 महिलाएं पहली बार गंगा आरती करेंगी। शीतला घाट पर मनोज तिवारी और नमो घाट पर कल्पना पटवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद देव दीपावली से जुड़े कार्यक्रम शुरु होंगे। 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और सजावट
देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की जाएगी। बाबा के दरबार को फूलों से सजाया जा रहा है। यहां रंग बिरंगी लाइटिंग भी की जा रही है। इसके अलावा पूरे धाम में दीप जलाए जाएंगे। ललिता घाट व गंगा द्वार को भी दीपों के माध्यम से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेकानंद क्रूज पर रहेंगे वीवीआईपी
प्रशासन की ओर से वीवीआईपी अतिथियों के लिए विवेकानंद क्रूज बुक कराया गया है। इसी क्रूज से वह नमो घाट पर देव दीपावली का कार्यक्रम, लेजर शो और आतिशबाजी भी देखेंगे। कार्यक्रम में यूपी सरकार के कई मंत्री, सांसद भी शामिल होंगे। क्रूज के आसपास जल पुलिस और एंबुलेंस तैनात रहेगी।


पहली बार 101 महिलाएं करेंगी गंगा आरती
वाराणसी। देव दीपावली पर महिलाएं पहली बार मां गंगा की आरती करेंगी। राजघाट पर 101 महिलाएं देव दीपावली के इस आयोजन को खास बनाएंगी। इस दौरान झांकियों में गुरुनानक देव और गौतम बुद्ध की आभा निखरेगी। सामाजिक संदेश देने वाली झांकी भी रहेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed