फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Dengue outbreak increasing two patients found one corona patient also found

वाराणसी: डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, दो मरीज मिलने से 168 हुई संख्या, कोरोना का भी एक मरीज मिला

Thu, 28 Oct 2021 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 11:47 AM IST
सार

वाराणसी जिला 23 अक्तूबर को ही कोरोना मुक्त हुआ था। अब फिर से एक कोरोना मरीज मिला है। तो वहीं डेंगू का प्रकोप भी कम नहीं हो रहा है, बुधवार को दो डेंगू के मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Varanasi Dengue outbreak increasing two patients found one corona patient also found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में डेंगू का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी दो नए मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों का आंकड़ा 168 पहुंच गया। इधर मलेरिया विभाग की ओर से जिले में 1954 घरों में सर्वे किया गया, इसमें एक घर में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि टकटकपुर में 17 वर्षीय किशोर और पांडेयपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। इधर जिले में वायरल फीवर, डेंगू के कुल 69 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें दीनदयाल अस्पताल में 15, बीएचयू में 11, मंडलीय अस्पताल में छह मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन


15 दिन में दूसरी बार मिला कोरोना का एक मरीज 
वाराणसी में 15 दिन में यह दूसरा अवसर है, जब कोरोना का संक्रमित मरीज मिला है। इसके पहले तीन अक्तूबर को कोरोना मुक्त होने के बाद 12 अक्तूबर को एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब 27 अक्तूबर को नगवा निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एक बार फिर काशी संक्रमित मरीजों वाले जिलों की सूची में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही काशी पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गई थी। मंगलवार को मिली 4069 सैंपल की रिपोर्ट में नगवा लंका के कृष्णाबाग निवासी 34 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग की टीम संपर्क में आने वालों की जांच सहित अन्य औपचारिकताओं में लग गई है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब जिले में कुल 82398 मरीजों में 81624 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद एक एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed