फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi daughter in law ramp walk on stage of mrs india

मिसेज इंडिया के मंच पर 29 नवंबर को रैंप वॉक करेंगी बनारस की बहुएं

Wed, 28 Nov 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 28 Nov 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Varanasi daughter in law ramp walk on stage of mrs india
प्रज्ञा पांडेय व रोशनी जायसवाल - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के नैनीताल में होने वाली मिस एंड मिसेज इंडिया टाइटल के लिए बनारस की दो बहुओं का चयन किया गया है। ग्रैंड फिनाले में 13 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिसमें काशी की प्रज्ञा पांडेय व रोशनी जायसवाल ने अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन


यूपी से चयनित 30 प्रतिभागियों में से प्रज्ञा व रोशनी ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। जून माह में इसका ऑडिशन काशी में हुआ था, जहां इन्होंने अपनी अदाओं व हुनर से जजों का दिल जीता था।
विज्ञापन


बनारस की बहू रोशनी ककरमत्ता स्थित नील नगर कॉलोनी की रहने वाली हैं। वह एक गृहणी होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं। उनके पति कुशल जायसवाल सोने-चांदी के कारोबारी हैं। इनका चार साल बेटा युवांश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रज्ञा पांडेय मूलत: सासाराम बिहार की रहने वाली हैं। वह गृहणी हैं और यहां लंका छित्तूपुर में रहती हैं। उनके पति डॉ. अमित कुमार तिवारी आर्थोपेडिक सर्जन हैं। प्रज्ञा का 13 साल का बेटा भी है।


प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले उत्तराखंड के हल्द्वानी में 29 नवंबर को होना है, जिसमें हिमेश रेशमिया और अमन वर्मा बतौर जज शामिल होंगे। चार दिनों तक होने वाली प्रतियोगिता के स्टेज शो में बनारस की थीम पर आधारित परिधानों में रोशनी व प्रज्ञा रैंप वॉक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed