{"_id":"5b9d2d86867a55013a6c48fd","slug":"varanasi-daughter-got-laadli-media-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की बेटी को मिला ‘लाडली मीडिया सम्मान’, इस क्षेत्र में किया सराहनीय काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बेटी को मिला ‘लाडली मीडिया सम्मान’, इस क्षेत्र में किया सराहनीय काम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित स्वाती सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के अवलेशपुर में रहने वाली स्वाती सिंह को बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में लैंगिक संवेदनशीलता पर कवरेज के लिए प्रतिष्ठित लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
स्वाती मोदी के आदर्श ग्राम नागेपुर व उसके आसपास के गांवों में रहने वाली महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और माहवारी के दिनों में सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग के बारे में जागरूक करने के लिए ‘मुहिम एक सार्थक प्रयास’ नामक संस्था चलाती हैं। पापुलेशन फर्स्ट ग्रुप लैंगिक असमानता से जुड़े मसले उठाने के लिए हर साल मीडिया कर्मियों को यह अवार्ड देता है।
स्वाती सिंह को यह पुरस्कार साल 2017 में प्रकाशित उनके लेख ‘प्लास्टिक सेनेटरी पैड का खतरनाक खेल’ के लिए बेस्ट सोशल कैंपेन स्टोरी के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस लेख में उन्होंने सेनेटरी पैड के हानिकारक पहलू को उजागर करते हुए समाज के हर तबके में शर्म के कारण बढ़ती शारीरिक और सामाजिक समस्याओं के बारे में लिखा है। उनका यह लेख ‘फेमिनिज्म इन इंडिया के द पैड इफे क्ट’ नामक अभियान में शामिल कर प्रकाशित किया गया था।

बीएचयू से की है पढ़ाई
स्वाती सिंह
- फोटो : amar ujala
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जन सम्प्रेषण विभाग की छात्रा रह चुकी स्वाती ने स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ-साथ माहवारी जैसे अहम मुद्दों पर मुहिम संस्था के जरिए लगातार ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।
पढ़ाई के दौरान से ही स्वाती ने ब्लॉग लिखना शुरू कर दिया और साल 2017 में अपनी पहली किताब कंट्रोल जेड लिखी। उन्हें साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए सरस्वती सम्मान और काका साहेब कालेलकर सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ रहें, जिनके हाथों सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
बता दें कि स्वाती सिंह ने मसिक धर्म को लेकर महिलाओं को जागरुक करने का काम किया। उन्होंने महिला समाज में मासिक धर्म जैसे विषयों पर जागरुक करना तथा उससे होने वाली परेशानी से बचने को लेकर अभियान चलाया।