फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi dabang dulhan refuse to marriage

'दबंग' दुल्हनें: जानिए वो पांच शादियां जहां मामूली बात पर दूल्हे को लगा 'करंट'

Fri, 09 Jun 2017 10:47 AM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
amarujala.com, presented by उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jun 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
varanasi dabang dulhan refuse to marriage
दुल्हन
जब भी आप शादियों में जाते हैं तो यहीं सोचते होंगे कि दुल्हन सज-धज कर नजरें झुकाए और शर्म के साथ मंडप में आयेगी। जयमाल करेगी,शादी करेगी और दुल्हे के साथ विदा हो जाएगी। हममें से ज़्यादातर लोग जब 'दुल्हन', शब्द सुनते हैं तो आँखों के सामने एक शर्माती हुई लड़की का ही चेहरा आता है।
विज्ञापन


अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो अब आपको अपनी सोच बदलनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दुल्हनें पहले जैसी दब्बू और कमजोर नहीं रही गई। वो गलत बातों का विरोध करना जान गई है। दुल्हन अब दंबग हो गई है। वह अब जयमाल के बाद या सात फेरे लेने के बाद भी दुल्हे के साथ जाने से इनकार करने लगी है।
विज्ञापन


अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि लड़के ने काली, नाटी,कम पढ़ी लड़की को देख शादी से इनकार कर दिया। लेकिन अब उल्टा हो रहा है।  इस बात का गवाह मई से लेकर अबतक हुई कई घटनाओं से है जहां दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कई मामले आए जब शादी के सपने संजोए बारात लेकर गए दूल्हे का सपना उस समय टूटा जब जयमाल या सात फेरे के समय दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मई माह का वो किस्सा तो याद ही होगा जब एक लड़की ने मंडप से दुल्हे को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था।

पहले केवल फिल्मों में  इस तरह के दृश्य आते थे कि किसी कारण से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। अब ऐसा सच में हो रहा है। ऐसा न केवल बड़े शहरों में हो रहा बल्कि छोटे-छोटे शहरों,गांव कस्वों में भी ऐसा होने लगा है। दुल्हनें गलत चीज का विरोध करना जान गई हैं।

पूर्वांचल के कई जिलों से ऐसे किस्से सामने आए है जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया या सात फेरे लेने के बाद भी दुल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इन सभी मामले में अलग अलग कारण है। जानिए वो पांच शादियां जहां दुल्हन बनी दबंग...

काला दुल्हा देख भड़की  दूल्हन

varanasi dabang dulhan refuse to marriage
marriage
शादियों के इस सीजन में रिवाल्वर रानी के बाद अब एक और दुल्हन चर्चा का विषय बन गई। इस दुल्हन ने केवल इसलिए शादी से मना कर दिया कि दूल्हा काला था। घटना यूपी के भदोही जिले की है।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गहरपुर में  आई बारात को इसलिए बैरंग लौटना पड़ा कि दुल्हन  को भनक लग गई कि दूल्हा काला है। उसने विवाह करने से इंकार कर दिया। हुआ यूं कि द्वाराचार की रस्म हो रही थी तभी दुल्हन की सखियों ने उसे बता दिया कि दूल्हा बहुत काला है तो उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और बारात को लौटा दिया।

दुल्हन के तेवर देख बारातियों के साथ साथ घरातियों में हड़कंप मच गया। रात में ही काफी मान मनौव्वल का दौर चला। लोगों ने समाज में अपमान की दुहाई दी लेकिन वह न मानी। अंतत: बारात को लौटना पड़ा। रविवार को दिन भर गांव देहात में बस दुल्हन  के तेवरों के ही चर्चे रहे।

दूसरी घटना जौनपुर जिले की है। यहां एक दुल्हन ने केवल इसलिए घर पर आई बारात को लौटा दिया कि दूल्हा काला था। 
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव में आई बारात में दूल्हे का काला रंग देख मंडप में दुल्हन भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। कहा कि हमें दूल्हा पसंद नहीं है। शादी के खुशी भरे माहौल में अचानक सन्नाटा पसर गया।

 लोगों ने दुल्हन को काफी समझाया। लेकिन वह फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बारात को बैरंग लौटना पड़ा। 

दुल्हा था शराबी, जयमाल से किया इनकार

varanasi dabang dulhan refuse to marriage
marriage

शादियों के इस सीजन में नित नए वाकये सुनने को मिल रहे हैं। कहीं प्रेमिका दूल्हे का अपहरण कर ले रही है तो कहीं दुल्हन सुहागरात को फरार हो जा रही है। घटना वाराणसी की है। बारात मिर्जापुर से आयी थी। दूल्हे ने जयमाल के समय शराब पी रखी थी और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

 वाराणसी के बसंत पट्टी गांव में रविवार की रात शराबी दूल्हे को दुल्हन ने जयमाल मंडप से उल्टे पांव लौटा दिया। दूल्हन के शादी से इंकार पर भड़का दूल्हा मारपीट पर उतर आया। खाने की थाली फेंक दी। घरातियों ने रोका तो विवाद और बढ़ गया।

 बारातियों और घरातियों में मारपीट के साथ ही टेंट-कनात, कुर्सियों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ हुई। मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घंटों हुई पंचायत के बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खर्च की भरपाई पर सहमति जताते हुए सुलह कर ली। 

सात फेरे के बाद पता चला दुल्हे को है रतौंधी

varanasi dabang dulhan refuse to marriage
डेमो पिक

भदोही जिले  की सीमा से सटे पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र के रायपुर गांव में इसी थानाक्षेत्र के जुड़ईपुर गांव से बारात आई थी। द्वारचार हुआ, बारातियों की आवभगत हुई, खाना-पीना हुआ और शादी भी हुई।

इसके बाद जब दूल्हा कोहबर में गया तो महिलाओं ने उसे कुछ पैसे उपहार में देकर उसे गिनने के लिए कहा।इस पर दूल्हे ने सौ रुपये की नोट को 50 रुपये की नोट बता दिया। कुछ और भी ऐसी गतिविधियां की, जिससे लोगों को पूरा शक हो गया कि दूल्हे को ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा है।

इसके बाद किसी ने कह दिया कि लड़के को रतौंधी है। इसके बाद दुल्हन भड़क गई और उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दूल्हे को रतौंधी की बीमारी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  

इस पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। काफी देर तक तूतू-मैंमैं और पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा, बिना दुल्हन के बारात लौट गई। कन्या की विदाई की तैयारी में जुटे घर में सुबह तनाव दिखा।

मंद बुद्धि और अनपढ़ दूल्हा देख दुल्हन ने ये किया....

varanasi dabang dulhan refuse to marriage
marriage

अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने के बाद वधु ने विदाई के वक्त दूल्हे को मंद बुद्धि एवं शिक्षित नहीं होने की बात बताकर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। कन्या पक्ष वालों ने वर पक्ष के कुछ लोगों को अपने सामान की वापसी के लिए बंधक बना लिया। 


मामला बलिया जिले का है। रसड़ा थाना क्षेत्र के सरायभारती गांव में 26 मई को शादी थी। दूल्हा पक्ष बारात लेकर शादी के लिए निर्धारित तिथि पर पहुंच गया। द्वारपूजा, डाल पूजा के अलावे विवाह, सिंदूरदान संपन्न हो गया। सारी रस्में पूरी होने के बाद सुबह वधू पक्ष की महिलाओं ने वधु से बातचीत शुरू की।

 वधू को मालूम हुआ कि वर मंद बुद्धि एवं शिक्षित नहीं है। इसबीच वधू के घर वालों ने सामान गाड़ी पर लादकर ससुराल भेज दिया। इस बीच वधू के विदाई का समय आया और वधू ने वर के साथ जाने से इंकार कर दिया।

वधू के फैसले से दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गई, लेकिन वधू के फैसले के आगे सभी को झुकना पड़ा। वधू पक्ष ने दहेज में दिए सामान की मांग शुरू कर दी।
इसके लिए वधू पक्ष वालों ने वर पक्ष के आधे दर्जन लोगों को दहेज का सामान आने तक घर पर बैठा लिया। दोनों पक्षो में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंत में वर पक्ष ने सामान वापस मंगाया। इसके बाद वर पक्ष लौट गया।

जयमाल से पहले दुल्हन ने दूल्हे को किया एसएमएस

varanasi dabang dulhan refuse to marriage
marriage logo

बलिया के कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। हर तरफ शादी की धूमधाम थी। बारातियों का स्वागत कर चल रहा था। नाश्ते के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी कि तभी अचानक दूल्हे के मोबाइल एक मैसेज आता है। इस मैसेज को देखकर दूल्हे के होश उड़ गए।

यह मैसेज किसी और का नहीं बल्कि दुल्हन का था। इस मैसेज को पढ़कर दूल्हा घबरा गया। उसने तुरंत अपने भाई और पिता को मैसेज दिखाया। दुल्हन के मैसेज में लिखा था कि जिस लड़की से तुम शादी कर रहे हो, वह पहले से शादीशुदा है।  पति लेखपाल है और उसकी कोर्ट में शादी हो चुकी है।

यह बात जंगल में आग लगने की तरह चारों तरफ फैल गई।इसके बाद लड़की के पिता ने अपनी पुत्री से पूछताछ की। लड़की ने अपने पिता को बताया कि बगल गांव के लड़के साथ उसने कोर्ट में शादी की है। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घराती व बाराती दोनों के साथ पंचायत की। इस पर शादी टूट गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। वहीं, दूसरी ओर बेटी के इस कृत्य से पिता बेहद आहत हुआ। इसके बाद पिता के आदेश पर लड़की उनका आशीर्वाद लेकर घर से चली गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed