फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi cultural news

अघोरेश्वर महाप्रभु की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Tue, 22 Sep 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi cultural news
श्री सर्वेश्वरी समूह के 60वें स्थापना दिवस पर अघोरेश्वर महाप्रभु की पीतल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। सोमवार को अघोरेश्वर भगवान राम वृद्ध आश्रम में नवस्थापित प्रतिमा का अनावरण बाबा गुरुपद संभव राम ने किया। सोमवार को अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम में श्री सर्वेश्वरी समूह का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

अवधूत गुरुपद संभव राम के सानिध्य में आश्रम में निवास करने वाले लोगों और संस्था के कुछ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन हुआ। प्रात:कालीन आरती, सफाई, श्रमदान के बाद संस्था के मंत्री डॉ. एसपी सिंह ने पांच लोगों के साथ सारनाथ स्थित अघोर टेकरी में अघोरेश्वर चरण पादुका पूजन किया और सर्वेश्वरी ध्वज फहराया। सफलयोनि का पाठ डॉ. अशोक कुमार ने किया। संस्था के मुख्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के परिसर में पूज्यपाद अवधूत बाबा गुरुपद संभव राम ने अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा का पूजन करने के बाद सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

एक मानवता और भगवान में विश्वास रखता है सर्वेश्वरी समूह
श्री सर्वेश्वर समूह का 60वां स्थापना दिवस बाबा कीनाराम स्थल में सोमवार को मनाया गया। बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के सानिध्य में सर्वेश्वरी ध्वज के आरोहण के साथ कलश स्थापित किया गया। अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह एक मानवता और एक भगवान में विश्वास रखता है। एक ही माता की संतान होने के कारण हम सभी को बिना किसी संघर्ष के शांति, समृद्धि, एकरूपता और प्रसन्नता के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed