फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: Youth of Varanasi murdered in Chandauli, police interrogating wife and brother-in-law

Varanasi Crime: वाराणसी के युवक की चंदौली में हत्या, पत्नी और बहनोई से पुलिस कर रही पूछताछ

Thu, 22 Jun 2023 12:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धनपुर का रहने वाला अनिल यादव अपने घर के समीप एक निजी अस्पताल में काम करता था। बीते 16 जून को दो बच्चों का पिता अनिल अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अनिल का कहीं पता नहीं लगा। थक-हार कर परिजनों ने 19 जून को लंका थाने में अनिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे खोजने की पुलिस से गुहार लगाई।

विज्ञापन
Varanasi Crime: Youth of Varanasi murdered in Chandauli, police interrogating wife and brother-in-law
Varanasi Crime: वाराणसी के युवक की चंदौली में हत्या, पत्नी और बहनोई से पुलिस कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर निवासी अनिल यादव (30) की चंदौली जिले के बौरी क्षेत्र में गला दबा कर हत्या करने के बाद शव अलीनगर थाना क्षेत्र में नाले में फेंक दिया गया। लंका थाने की पुलिस ने घटना के संबंध में अनिल की पत्नी अनीता और बहनोई को हिरासत में लिया है। वारदात की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अनिल का शव बरामद कर वाराणसी और चंदौली की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Train Cancelled: छपरा-वाराणसी सिटी समेत आज से 26 तक रद्द रहेंगी ये 15 ट्रेनें, टिकट करने से पहले पढ़ें लिस्ट
विज्ञापन

लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धनपुर का रहने वाला अनिल यादव अपने घर के समीप एक निजी अस्पताल में काम करता था। बीते 16 जून को दो बच्चों का पिता अनिल अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अनिल का कहीं पता नहीं लगा। थक-हार कर परिजनों ने 19 जून को लंका थाने में अनिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे खोजने की पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने अनिल के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाला तो उसकी पत्नी और भदोही में रहने वाले बहनोई पर शक गहराया। दोनों से पूछताछ शुरू की गई तो पता लगा कि चंदौली जिले के बौरी गांव में गला दबाकर अनिल की हत्या करने के बाद उसका शव अलीनगर थाना क्षेत्र के संघीताली पुलिया के नीचे नाले में फेंक दिया गया है। दोनों की निशानदेही पर चंदौली के अलीनगर थाने की पुलिस ने शव बरामद किया। इस संबंध में पूछे जाने पर लंका थाने की पुलिस ने बताया कि चंदौली जिले की पुलिस की मदद से जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed