फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: Used to do this work on the pretext of making heroine, three arrested including couple

Varanasi Crime: हीरोइन बनाने का झांसा देकर करते थे ये काम, दंपती सहित तीन गिरफ्तार, दो किशोरियां बरामद

Wed, 03 May 2023 11:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 03 May 2023 11:31 AM IST
सार

रोहनिया क्षेत्र के एक स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ने वाली केशरीपुर और भुल्लनपुर की दो छात्राएं बीते 19 अप्रैल को घर से निकलीं। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। केशरीपुर की छात्रा ने अपने घर पर चिट्ठी छोड़ी थी कि अब कुछ बन कर ही लौटेंगे, मां परेशान मत होना।

विज्ञापन
Varanasi Crime: Used to do this work on the pretext of making heroine, three arrested including couple
रोहनिया थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दंपती सहित तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में नाबालिग लड़कियों को हीरोइन बनाने का झांसा देकर आर्केस्ट्रा संचालकों को बेचने वाले दंपती सहित तीन लोगों को रोहनिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परमानंदपुर के चंदन सोनकर व उसकी पत्नी राधा सोनकर और मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी राजू सोनकर के तौर पर हुई है। तीनों के पास से पुलिस ने दो किशोरियां बरामद की है।

विज्ञापन

रोहनिया क्षेत्र के एक स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ने वाली केशरीपुर और भुल्लनपुर की दो छात्राएं बीते 19 अप्रैल को घर से निकलीं। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। केशरीपुर की छात्रा ने अपने घर पर चिट्ठी छोड़ी थी कि अब कुछ बन कर ही लौटेंगे, मां परेशान मत होना। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं लगा तो परिजनों ने रोहनिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। रोहनिया इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात दरोगा लक्षीराम चौबे, विद्यासागर व किरन यादव की टीम गश्त पर निकली थी। रात 12:15 बजे के लगभग मिल्की चक मोड़ पर दो लड़कियों और एक महिला के साथ दो पुरुषों को देख कर पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ की। दोनों वही लड़कियां थीं जो 19 अप्रैल से घर से गायब थीं। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों लड़कियों के गायब होने की गुत्थी सुलझी।

विज्ञापन

Varanasi Crime: Used to do this work on the pretext of making heroine, three arrested including couple
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया के माध्यम से करते थे संपर्क

पुलिस की पूछताछ में दंपती सहित तीनों आरोपियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को हीरोइन बनाने का झांसा देते थे। जो उनके झांसे में आ जाता था, उसका सौदा आर्केस्ट्रा संचालकों से करके उन्हें सौंप देते थे। बरामद दोनों लड़कियां भी उनके झांसे में आकर हीरोइन बनने आई थीं। वाराणसी में आर्केस्ट्रा संचालकों से दोनों को सौंपने के लिए बात की गई, लेकिन सौदा तय नहीं हो पाया। इसीलिए दोनों लड़कियों को लेकर तीनों मिर्जापुर जाने के लिए मिल्कीचक मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस आ गई और तीनों पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed