{"_id":"64a9142f2149e936f4028c94","slug":"varanasi-crime-troubled-by-debt-father-of-two-children-hanged-himself-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: कर्ज से परेशान दो बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, मां-बाप बेसुध, पत्नी की उजड़ी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: कर्ज से परेशान दो बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, मां-बाप बेसुध, पत्नी की उजड़ी दुनिया
Sat, 08 Jul 2023 01:15 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:15 PM IST
सार
वाराणसी के छित्तनपुरा इलाके में रहने वाले राकेश मौर्या का पुत्र राहुल बिजली मिस्त्री था। कुछ दिनों से राहुल घर पर ही रह रहा था। आसपड़ोस के लोगों के मुताबिक राहुल के ऊपर करीब चार लाख रुपये का कर्ज था। बकाएदार आए दिन उससे तगादा कर रहे थे।
विज्ञापन
फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र के छित्तनपुरा इलाके में शनिवार की सुबह राहुल मौर्य (34) ने घर में नायलोन की रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घर वालों की चीख पुकार सुन कर आसपड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को पत्नी के अलावा एक लड़क एक लड़की है। राहुल अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों से हुआ स्वागत, सभा खत्म होते ही बैनर लूटने की मची होड़
विज्ञापन
छित्तनपुरा इलाके में रहने वाले राकेश मौर्या का पुत्र राहुल बिजली मिस्त्री था। कुछ दिनों से राहुल घर पर ही रह रहा था। आसपड़ोस के लोगों के मुताबिक राहुल के ऊपर करीब चार लाख रुपये का कर्ज था। बकाएदार आए दिन उससे तगादा कर रहे थे। जिससे वह परेशान था। पिता राकेश मौर्या शनिवार सुबह जब मकान के उपरी मंजिल पर गए तो देखा कि राहुल फांसी के फंदे पर झूल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपने एकलौते बेटे की मौत से जहां मां बाप बेशुद्ध हो गए हैं तो वहीं राहुल की पत्नी और बच्चों की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। राहुल की 2016 में शादी हुई थी।
विज्ञापन