फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Welcomed with slogans of Yogi-Modi Zindabad

PM Modi Varanasi Visit: योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों से हुआ स्वागत, सभा खत्म होते ही बैनर लूटने की मची होड़

Sat, 08 Jul 2023 12:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Jul 2023 12:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल के लिए बने मंच पर पहुंचे तो पंडाल में मौजूद लोग उत्साहित हो गए। प्रधानमंत्री को देखते ही लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान भी उत्साही कार्यकर्ता बीच-बीच में मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Welcomed with slogans of Yogi-Modi Zindabad
PM Modi Varanasi Visit: योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों से हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए वाजिदपुर में बने पंडाल में आमजन दोपहर एक बजे से एकत्र होने लगे। लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री अधिकतम चार या साढ़े चार बजे तक आ जाएंगे। मगर, प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पहुंचने में देरी हुई। इस बीच कुछ लोग पंडाल से उठकर जाने लगे। यह देख भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को मंच से अपील करनी पड़ी कि बाहर जा रहे लोगों को कार्यकर्ता समझाकर रोंके। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप लोग धैर्य रखें, प्रधानमंत्री आने वाले हैं। कार्यकर्ताओं ने समझाया तो लौटें। वहीं, मंच के दाईं तरफ की कुर्सियां खाली देख अजगरा विधायक टी राम ने अपील की और कहा कि बाईं तरफ खड़े हुए लोग दाईं तरफ आ जाएं।

विज्ञापन

 

सुरक्षा कर्मियों के लिए बारिश बनी फजीहत

प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पहुंचने से पहले झमाझम बारिश हुई। बारिश सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों के साथ ही जनसभा स्थल आने वाले आमजन के लिए भी फजीहत का कारण बनी। पंडाल के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशते देखे गए। बारिश बंद हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश के बाद भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए इकट्ठा हुए हुजूम का उत्साह कम नहीं हुआ।

विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Welcomed with slogans of Yogi-Modi Zindabad
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री का काफिला निकला तो लगा जाम

वाजिदपुर स्थित सभास्थल से प्रधानमंत्री का काफिला बरेका के लिए निकला तो कुछ क्षेत्रों में जाम लग गया। हरहुआ से गिलट बाजारा तिराहा होते हुए बरेका के मेन गेट और भिखारीपुर तिराहा तक जाम देखने को मिला। सभी जगह पुलिस तैनात थी, लेकिन यातायात प्रबंधन की सही व्यवस्था न होने की वजह से राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
 

प्रधानमंत्री को देखते ही लगाए नारे

प्रधानमंत्री वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल के लिए बने मंच पर पहुंचे तो पंडाल में मौजूद लोग उत्साहित हो गए। प्रधानमंत्री को देखते ही लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान भी उत्साही कार्यकर्ता बीच-बीच में मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

PM Modi Varanasi Visit Welcomed with slogans of Yogi-Modi Zindabad
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : सोशल मीडिया

सभा खत्म होते ही बैनर लूटने की मची होड़

प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म हुआ और उनका काफिला सभास्थल से निकला तो बैनर और होर्डिंग लेकर घर ले जाने के लिए ग्रामीणों में होड़ सी लग गई। जो जहां मौका पा रहा था, वहीं बैनर फाड़ने और होर्डिंग उखाड़ने जुट गया। शुरुआत में सुरक्षा कर्मियों ने कुछ ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाद में वे भी चुप हो गए।
 

भगवा रंग में रंगा नजर आया हरहुआ क्षेत्र

प्रधानमंत्री की जनसभा के मद्देनजर हरहुआ चौराहा से लेकर वाजिदपुर और उसके इर्द-गिर्द का इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया। सभास्थल में आने वाले कार्यकर्ता भी भगवा रंग का कुर्ता पहनने के साथ ही टोपी और गमछा लिए नजर आए। सड़कों के दोनों तरफ भाजपा के झंडे लगे हुए थे और चारों तरफ मोदी-मोदी, योगी-मोदी के नारे सुनाई दे रहे थे।

 

 

विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Welcomed with slogans of Yogi-Modi Zindabad
वाराणसी में जनसभा से पहले लाभार्थियों से संवाद करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

चप्पे-चप्पे पर चौकसी, सघन तलाशी

प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इसके चलते कई लोग सभास्थल में प्रवेश करने के लिए परेशान नजर आए। पुलिस कर्मी सघन तलाशी के बाद ही लोगों को सभास्थल में प्रवेश करने दे रहे थे। काला रंग का कपड़ा पहनकर आने वालों को सभास्थल में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed