फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: thieves broke the lock of the room and ran away with cash

Varanasi Crime: परिवार चैन की नींद सोता रहा, कमरे का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात लेकर फुर्र हो गए चोर

Tue, 09 May 2023 12:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 12:25 PM IST
सार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में खुनखुन पटेल का मकान है। खुनखुन के अनुसार घर में अन्य स्थान पर जगह न होने के चलते पूजा घर में ही अनाज व अलमारी में गहने और रुपए भी रखे गए थे। भुक्तभोगी ने बताया कि सोमवार की रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने के लिए अपने अपने कमरे में चले गए।

विज्ञापन
Varanasi Crime: thieves broke the lock of the room and ran away with cash
Varanasi Crime: परिवार चैन की नींद सोता रहा, कमरे का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात लेकर फुर्र हो गए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में रात में एक कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवरात चुरा लिया। चोरी करने के बाद चोर वहां से फरार हो गए और बगल के कमरे में सो रहे घरवालों को इसकी जानकारी भी नहीं हुई। सुबह उठने के बाद फोन पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- साथ जिए..साथ मरे: काशी की जुड़वा बहनों ने मिर्जापुर हादसे में दम तोड़ा, सड़क पार कर रही थीं तभी...
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में खुनखुन पटेल का मकान है। खुनखुन के अनुसार घर में अन्य स्थान पर जगह न होने के चलते पूजा घर में ही अनाज व अलमारी में गहने और रुपए भी रखे गए थे। भुक्तभोगी ने बताया कि सोमवार की रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने के लिए अपने अपने कमरे में चले गए। रात में करीब 12 बजे के बाद किसी समय वहां चोर पहुंचे और पूजा घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। उसके बाद हैंगर पर रखी चाबी लेकर अलमारी खोल कर उसमें रखे 92 हजार रुपए नगद और एक पैजनी, छह पायल‚ एक मंगलसूत्र‚एक हाथ का कड़ा‚ एक करधनी‚ एक नथिया‚ एक मांग टीका‚ सोने की एक अंगूठी‚ छह जोड़ी मीना‚ एक चाभी का छल्ला चोरी कर लिए। गायब हुए गहनों की कीमत करीब दो लाख बताई जा गई। सुबह करीब 3:30 बजे परिवार के सदस्य जब उठे तो कमरे का टुटा हुआ ताला देखकर वह हैरान रह गए। अंदर जाने पर पता चला कि अलमारी भी खुली हुई है और सामान भी बिखरा हुआ है। उसके बाद परिवार के लोग शोर मचाने लगे तथा पुलिस को सूचना दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं भुक्तभोगी द्वारा यह भी बताया गया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोर को पहले से इसके बारे में जानकारी थी। कमरे में प्रवेश करने के बाद चोर कीमती गहनों और रुपए चुरा ले गया जबकि अन्य सामानों को छोड़ दिया। फिलहाल, इस बारे में पुलिस का कहना है कि परिवार या किसी करीबी व्यक्ति द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जांच पड़ताल और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अभी भुक्तभोगी द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर दिए जाने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed