फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Varanasi crime news teenager kidnapped and demanded ransom police recovered from Cantt station

वाराणसी में खुद के अपहरण की सूचना देकर 9वीं के छात्र ने परिजनों से मांगी 10 लाख की फिरौती

Fri, 22 Jan 2021 10:29 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Varanasi crime news teenager kidnapped and demanded ransom police recovered from Cantt station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के वाराणसी स्थित लालपुर पांडेयपुर थाना की ओम नगर कॉलोनी में रहने वाले कक्षा नौ के छात्र ने खुद के अपहरण की सूचना देकर शुक्रवार को परिजनों से 10 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से किशोर को रात में कैंट रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। किशोर टिकट लेकर लखनऊ जाने की तैयारी में था। पूछताछ के बाद छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


गाजीपुर के दुल्लहपुर का मूल निवासी एक परिवार लालपुर पांडेयपुर थाना की ओम नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। परिजनों के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाला छात्र दोपहर में सब्जी लेकर घर आया। इसके बाद सारनाथ क्षेत्र में बेनीपुर पोखरे की ओर एक साइबर कैफे में गया और फिर उसका पता नहीं लगा।

विज्ञापन

इसके बाद एक मोबाइल नंबर से छात्र के चाचा और मौसी के पास मैसेज गया कि उसका अपहरण हो गया है और 10 लाख रुपये देने पर ही उसे छोड़ा जाएगा। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और छात्र की खोजबीन शुरू की गई। जिस नंबर से मैसेज आया था उसकी लोकेशन कैंट रेलवे स्टेशन में मिली तो छात्र को पुलिस लालपुर पांडेयपुर थाने ले गई।

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छात्र ने अपने मोबाइल में लगा सिम निकाल लिया था। एक नया सिम लगाकर वह परिजनों को अपने अपहरण की सूचना देकर फिरौती मांग रहा था। छात्र के परिजनों को बुलाया गया है और उसे समझाया गया है कि ऐसी हरकत वह दोबारा न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed