फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime News: In Bagbariyar, two groups fought late night, accused of injuring the old woman by firing

Varanasi Crime News: बागबरियार में देर रात दो गुटों में मारपीट, फायरिंग कर वृद्धा को घायल करने का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 09:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 03 Aug 2023 09:18 AM IST
सार

बागबरियार सिंह मुहल्ले में रहने वाली रूबी ने बताया कि उनकी सास सईदुलनिशा (65) अपने दरवाजे के सामने बैठी हुई थी। उसी दौरान उनके भतीजे दानिश से मुहल्ले के ही कुछ लड़कों से झगड़ा हो रहा था। सास सईदुलनिशा बीचबचाव करने लगीं और अपने पोते की गलती बता कर माफी मांगते हुए सभी को घर जाने के लिए कहने लगी।

विज्ञापन
Varanasi Crime News: In Bagbariyar, two groups fought late night, accused of injuring the old woman by firing
Varanasi Crime News: बागबरियार में देर रात दो गुटों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेतगंज थाना क्षेत्र के बागबरियार सिंह मुहल्ले में बुधवार की देर रात स्थानीय लड़कों के दो गुटों में मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद फायरिंग की गई। जिसमें उनके परिवार की एक वृद्धा घायल हो गईं।घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन व मूकदर्शक बने रहे। घायल वृद्धा का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना पाकर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीएचयू हॉस्टल में फिर मारपीट: बिरला और राजाराम मोहन राय छात्रावास के छात्रों के बीच रातभर बवाल, चले ईंट पत्थर

विज्ञापन

बागबरियार सिंह मुहल्ले में रहने वाली रूबी ने बताया कि उनकी सास सईदुलनिशा (65) अपने दरवाजे के सामने बैठी हुई थी। उसी दौरान उनके भतीजे दानिश से मुहल्ले के ही कुछ लड़कों से झगड़ा हो रहा था। सास सईदुलनिशा बीचबचाव करने लगीं और अपने पोते की गलती बता कर माफी मांगते हुए सभी को घर जाने के लिए कहने लगी। वहीं, जिस लड़के से दानिश का झगड़ा हो रहा था, वह उसके घर के समीप ही बैठ गया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाया तो वह सब 10-15 की संख्या में आए। आरोप है कि उन्हीं में से एक लड़के ने तीन राउंड फायरिंग की। असलहे से निकली एक गोली सईदुलनिशा के दाएं कान को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन सईदुलनिशा को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। उधर, सईदुलनिशा के बेटे मोहम्मद यासीन ने बताया कि आरोपी भाजपा के एक नेता के करीबी हैं और उसी के नाम की धौंस देकर सबसे अनावश्यक विवाद करते हैं। उधर, मंडलीय अस्पताल पहुंचे एसीपी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने या छूने से वृद्धा के कान पर चोट नहीं लगी है। छीनाझपटी में या फिर जमीन पर गिरने से उनके कान में चोट लगी है। चेतगंज थानाध्यक्ष घटना की जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में चेतगंज थाने की पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed