फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: Murder of a young man by hitting his head with a brick, police engaged in identification

Varanasi Crime: ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस, खेत में मिले शव से मचा हड़कंप

Tue, 15 Aug 2023 01:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 15 Aug 2023 01:58 PM IST
सार

पुलिस की माने तो हत्यारोपी इलाके से परिचित रहे होंगे और इसे लाकर पहले साथ में शराब भी होंगे। इसके बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल के अगल बगल कुछ दूर लोग रहते हैं लेकिन उनको भी कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Varanasi Crime: Murder of a young man by hitting his head with a brick, police engaged in identification
Varanasi Crime: ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के पूरब तरफ सिवान में 35 वर्षीय युवक की सर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बॉडी को खेत में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह स्थानिक किसानों के पहुंचने के बाद हुई। खेत में पड़ा युवक का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर एसीपी भेलूपुर, प्रभारी निरीक्षक लंका फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से खाली देसी शराब की शीशी मिली है। मरने के पहले हत्या आरोपियों से जमकर लड़ा था। क्योंकि उसकी चप्पल चकरोड पर पड़ी थी। जिस जगह उसकी हत्या हुई, लड़ाई होने के कारण पैर का निशान खेत में भी काफी दूर तक भी था।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो हत्यारोपी इलाके से परिचित रहे होंगे और इसे लाकर पहले साथ में शराब भी होंगे। इसके बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल के अगल बगल कुछ दूर लोग रहते हैं लेकिन उनको भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि घटना में दो से अधिक लोग शामिल होंगे। मृतक देखने से मजदूर लग रहा था। मौके पर एडीसीपीकाशी भी पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच की टीम घटना की खुलासा में लगी है। मौके पर खून का निशान पड़ा था। मौके से दो ईट का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed