फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: A person from Varanasi was shot in Sarnath, two masked miscreants came on a bike, police on th

Varanasi Crime: सारनाथ में सरेराह व्यवसायी को नकाबपोश दो बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 14 Jul 2023 08:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Jul 2023 08:37 PM IST
सार

वाराणसी के मुकीमगंज के रहने वाले राजकुमार यादव सारनाथ में स्कूटी से शहर की ओर आ रहे थे। रंगीलदास पोखरा के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने राज कुमार को लक्ष्य कर तीन राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
Varanasi Crime: A person from Varanasi was shot in Sarnath, two masked miscreants came on a bike, police on th
Varanasi Crime: सारनाथ में वाराणसी के शख्स को गोली मारी, बाइक पर आए थे नकाबपोश दो बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर में रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने सरेराह स्कूटी सवार व्यवसायी राजकुमार यादव (43) को गोली मार दी और भाग निकले। राजकुमार को तीन गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई है।

विज्ञापन


राजकुमार की पत्नी ज्योति यादव की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस ने राजकुमार के भाई व आदमपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय यादव सहित आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विजय यादव इस वक्त गाजीपुर जेल में बंद है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी राजकुमार यादव जमीन की खरीद-बिक्री के साथ ही ट्रांसपोर्ट का भी काम करते हैं। राजकुमार रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह लेढ़ूपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले अपने छोटे बेटे कार्तिकेय को स्कूटी से छोड़ने गए। उसे छोड़कर लेढ़ूपुर मार्ग से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Vindhyavasini Mandir: विंध्य कॉरिडोर में 16 स्थानों पर लग रहे नक्काशीदार गुंबद, देवी-देवताओं की होगी स्थापना


सुबह 7:30 बजे रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीछे से ही राजकुमार की पीठ पर दो गोली मारी। इससे राजकुमार की स्कूटी अनियंत्रित हुई और वह सड़क पर ही गिर पड़े। इसके बाद बेखौफ बदमाश राजकुमार के नजदीक गए और कनपटी पर एक गोली मार दी, फिर हाथ में असलहा लहराते हुए बलुआ मार्ग की ओर तेजी से भाग निकले।

तीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजकुमार यादव को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राजकुमार की हालत बेहद नाजुक बताई है। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने कहा कि घटनास्थल के आसपास और बलुआ मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। नामजद आठ आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed