{"_id":"5f0dda099001db73a436e557","slug":"varanasi-court-closed-until-further-order-of-district-judge-oldman-found-corona-positive-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज के अगले आदेश तक वाराणसी की कचहरी बंद, क्षेत्र में एक बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज के अगले आदेश तक वाराणसी की कचहरी बंद, क्षेत्र में एक बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव
Tue, 14 Jul 2020 09:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
वाराणसी के चमरौटिया महाल, गोलघर में 50 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दीवानी कचहरी परिसर को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला जज उमेश चंद्र शर्मा की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिस मोहल्ले में कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति मिला है, वह दीवानी कचहरी से 250 मीटर के अंदर है।
विज्ञापन
ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में सिविल कोर्ट को अग्रिम आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। न्यायालय के न्यायिक कार्य बंद रहने के दौरान रिमांड और जमानत की कार्रवाई की प्रक्रिया अवकाश के दिनों की भांति संचालित होगी।
विज्ञापन