फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Corona warriors fighting war with caution amidst danger of infection

वाराणसी : संक्रमण के खतरे के बीच सतर्कता के साथ जंग लड़ रहे हैं कोरोना योद्धा

Mon, 20 Apr 2020 07:15 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Corona warriors fighting war with caution amidst danger of infection
वाराणसी के सीएमओ कार्यालय में काम करते फार्मासिस्ट और कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए हर कोई अपने तरीके से जंग लड़ रहा है। इसमें अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ  ऐसे लोग भी हैं, जो हर दिन संक्रमित क्षेत्रों में जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग करने वाली टीम के संपर्क में आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा का ख्याल रखने के साथ ही खुद की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं सीएमओ आफिस वाराणसी में दवा भंडार में काम करने वाले फार्मासिस्ट और कर्मचारियों की। ये हर समय संक्रमण के खतरे को झेल रहे हैं लेकिन पूरी सुरक्षा के साथ जंग जीतने में लगे हैं। कोविड 19 औषधि भंडार कार्यालय की कोरोना से जंग में अहम भूमिका है।
विज्ञापन


यहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोगों को मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सामान वितरित किया जा रहा है। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय के नेतृत्व वाली टीम सजगता के साथ जिम्मेदारियों को निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऑफिस से जाने के बाद घर में दूरी बनाना विवशता
चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, हिंदेश सिंह, राजबली और राकेश सिंह, मुमताज का कहना है कि कोरोना मरीजों, परिजनों की जांच, सैंपलिंग में शामिल लोगों के संपर्क में आने की वजह से ऑफिस में तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही रहे हैं, घर जाने पर भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है, ताकि घर के किसी सदस्य संक्रमण का खतरा न हो। उनका कहना है कि जागरूकता से इस जंग को जीतना आसान होगा।

सुरक्षा के लिहाज से गेट पर बैरिकेडिंग
जैसे-जैसे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है वैसे-वैसे टीम का हर योद्धा सतर्कता के साथ काम में तेजी से जुटता जा रहा है। सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित जिस जगह से लोगों को मास्क, सैनिटाइजर पीपीई किट, ग्लब्स आदि का वितरण कराया जा रहा है, वहां कोई अंदर ना आ सके, इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई है। 

जितनी सतर्कता उतना कम होगा संक्रमण का खतरा
एडिशनल सीएमओ डॉ.संजय राय कहते हैं कि कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए जितना ही सतर्क रहा जाएगा, उतना ही खतरा कम होगा। इसके लिए जरूरी है कि हर कोई घर हो या बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। यही कोशिश करना चाहिए कि लॉकडाउन में लोग घर के बाहर न निकलें और अगर इमरजेंसी में निकलना भी पड़े तो नाक और मुंह ढककर ही बाहर निकले। साथ ही समय समय पर हाथों को सैनिटाइजर और 20 सेकेंड तक साबुन से साफ करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed